6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मांग में सिंदूर भरकर नाबालिग को साथ में रखा, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

पहले दोस्ती की फिर नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया और फिर दिखावे की शादी कर बनाए संबंध...  

2 min read
Google source verification
indore_news.jpg

इंदौर. इंदौर में एक नाबालिग को प्यार में फंसाकर मंदिर में शादी का दिखावा कर रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग की उम्र 14 साल है जिसने अब माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने पहले तो नाबालिग से दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाकर उसे मंदिर ले गया जहां दिखावे की शादी कर उसे पत्नी बनाकर अपने साथ रखा और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। गुमशुदा बेटी के बारे में जब उसकी मां को जानकारी लगी तो मां बेटी के घर पहुंची और बेटी को साथ लेकर समझाइश देकर पुलिस थाने लेकर पहुंची।

ये है पूरा मामला
मामला शहर के खजराना इलाके का है जहां रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग करीब डेढ़ महीने पहले 18 नवंबर को घर से लापता हो गई थी जिसकी शिकायत उसकी मां ने पुलिस में भी दर्ज कराई थी। 28 दिसंबर को लड़की की मां को पता चला कि उसकी बेटी राकेश नाम के युवक के साथ उसके घर में रह रही है जिसके बाद मां राकेश के घर पहुंची और बेटी को समझाकर अपने साथ घर ले आई। घर वापस लौटने पर पीड़िता नाबालिग ने अपने गुमशुदा होने और राकेश के घर में रहने तक की पूरी बातें बताईं जिन्हें जानकर मां हैरान रह गई और नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंची जहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मेहंदी लगाने के बहाने घर बुलाया और भाई के सामने परोसा


शादी का दिखावा कर बनाए संबंध
पीड़िता नाबालिग ने बताया है कि वो एक घर में काम करती थी और वहीं पर आते जाते समय करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राकेश बाथम से हुई थी। राकेश और उसके बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी जिसके बाद राकेश ने उससे कई बार प्यार का इजहार किया और 18 नवंबर को फोन कर मंदिर में मिलने के लिए बुलाया। वो मंदिर पहुंची तो वहां राकेश ने भगवान के सामने उसे माला पहनाई और मांग में सिंदूर भरकर कहा कि अब हमारी शादी हो गई है और हम पति-पत्नी हैं। इसके बाद राकेश उसे अपने घर ले गया जहां कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

देखें वीडियो-