1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking : एमवायएच में मिनी बस लेकर भागा विक्षिप्त युवक, दूध पिला रही महिला को कुचला, देखें वीडियो

डिस्चार्ज हो गई थी महिलाएं फिर होना पड़ा भर्ती, र्निवस्त्र घूम रहा था युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 10 Aug 2018, 12:18 PM IST

mental

Big Breaking : एमवायएच में मिनी बस लेकर भागा विक्षिप्त युवक, दूध पिला रही महिला को कुचला , देखें वीडियो

इंदौर. एमवाय हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह 11 बजे हड़कंप मच गया। यहां एक विक्षिप्त युवक पुलिस की मिनी बस स्टार्ट कर चल पड़ा। उसने बस से पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में पास बैठी एक और महिला भी घायल हो गई है। दोनो का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्षिप्त युवक अस्पताल में सुबह से ही घूम रहा था। जब उसने पुलिस की मिनी बस देखी तो वो उत्सुकतावश उसमें चढ़ गया। चढऩे के बाद कुछ समय बस में घूमता रहा। उस युवक की नजर जैसे ही बस में लगी चाबी पर गई उसने गाड़ी को स्टार्ट कर दिया। इस गाड़ी को एक एसआई चला रहा था। गाड़ी में चाबी लगी छोड़ वो किसी काम के लिए बाहर चला गया, इसी बीच विक्षिप्त युवक को मौका मिला मिल गया और वो बस में घुस गया और बस स्टार्ट कर दौड़ा दी। पेड़ के नीचे बैठी महिला कामिनी बच्चे को दूध पिला रही थी और केसरी बाई वहीं पास में खाना खा रही थी। उसी वक्त मिनी बस ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मिनी बस पास में पड़ी दो मोटरसाइकिल में भी जा घुसी थी। पेड़ में घुसने के बाद बस रुक गई। विक्षिप्त युवक घबराकर भागने लगा तभी पुलिस उसे पकड़ लिया और अस्पताल ले गए।

डिस्चार्ज हो गई थी महिलाएं फिर होना पड़ा भर्ती

ये दोनों ही महिलाएं इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल आई थी और शुक्रवार को ही डिस्चार्ज हो गई थी लेकिन हादसे मे आई चोटों के कारण उन्हें फिर से भर्ती होना पड़ा। महिलाओं को अधिक गंभीर चोट नहीं आई हैं।

र्निवस्त्र घूम रहा था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक सुबह से ही अस्पताल परिसर में निर्वस्त्र घूम रहा था और कुछ अजीब-अजीब सी हरकतें भी कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।