
महिला के अंडरगारमेंट्स चुराने का शौकीन था अधेड़, अब खा रहा है जेल की हवा, जानिए मामला
इंदौर. अबतक आपने दुनियाभर के कई अलग अलग चीजों की चोरी करने वाले चोरों के बारे में सुना होगा। कोई महंगा सामान चुराता है तो कोई एंटीक्स की चोरी करता है। इनमें आदतन चोर तो ऐसे भी हैं, जिन्हें कुछ भी काम की चीज मिल जाए उसे चोरी कर लेते हैं। लेकिन, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसे सिरफिरे अधेड़ चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो बीते कई दिनों से अपने घर के पड़ोस में रहने वाली महिला के अंडरगारमेंट्स ही चोरी कर रहा था। लंबे समय से हो रही चोरी परेशान महिला ने जब इसपर नजर रखनी शुरु की तो अधेड़ शख्स उसके अंडरगारमेंट्स ले जाते रंगेहाथों पकड़ा गया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी।
मामला शहर के जूनि इंदौर थाना इलाके का है। यहां अधेड़ युवक की हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस में अंडरगारमेंट्स चोरी और छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चोरी करते हुए पकड़ना महिला के लिए बना मुसीबत
महिला का आरोप है कि, लंबे समय से चल रही अंडरगारमेंट्स की चोरी से परेशान आकर जब उसने रस्सी पर सुखाने के बाद नजर रखनी शुरु की तो उसके पड़ोस में रहने वाला अधेड़ शख्स उसके कपड़े ले जाता दिखा। महिला ने ये भी कहा कि, जबसे उसे पकड़ा है, तभी से आरोपी लगातार महिला का पीछा करने लगा। हर कहीं जोर जबरजस्ती और छेड़छाड़ करने लगा। युवक से परेशान आकर महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल, आरोपी चोरी और छेड़छाड़ के आरोप में जेल की हवा खा रहा है।
सारी हदे पार करने के बाद भी खुद को बता रहा बेकसूर
एक तरफ तो इस तरह की चोरी और छेड़छाड़ वैसे ही शर्मसार कर देने वाला मामला है। लेकिन, इससे भी ज्यादा शर्मसार करने वाली बात तो तब सामने आई, जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। आरोपी ऐसा करने के बावजूद भी खुद को गुनहगार नहीं मान रहा। उसका कहना है कि, 'वो बेकसूर है। उसने ये सब इसलिए किया क्योंकि, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और अब वो घर में अकेला रहता है।' दरअसल, आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर झा चुकी है। फिर भी आरोपी का कहना है कि, वो महिला अंडरगारमेंट्स की चोरी और छेड़छाड़ किसी गलत इंटेशन से नहीं कर रहा था।
Updated on:
22 May 2022 02:11 pm
Published on:
22 May 2022 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
