5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को एक और बड़ा झटका, मालवा अंचल के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

इंदौर की राऊ विधानसभा के भाजपा नेता बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, कांग्रेस का थामेंगे हाथ।

2 min read
Google source verification
bjp.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और चुनावी साल में नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी बीच विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। मालवा अंचल में भाजपा के दिग्गज नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही इस नेता ने कांग्रेस का हाथ थामने का ऐलान भी किया है। उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजह पार्टी में अपनी अनदेखी होना बताया है।

भाजपा को बड़ा झटका
इंदौर की राऊ विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे दिनेश मल्हार ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही मल्हार ने कल यानी 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात भी कही है। दिनेश मल्हार ने भाजपा छोड़ने के बाद कहा है कि वो सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे लेकिन उपयुक्त उम्मीदवार होने के बाद भी उन्हें पार्टी ने एक भी बार टिकट नहीं दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में अब पुराने नेताओं की अनदेखी की जा रही है। दिनेश मल्हार ने कहा कि उन्हें पार्टी से इस्तीफा दिए 5 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता ने उनसे संपर्क तक नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, बीजेपी को मिलेगा अब तक सबसे बड़ा जनादेश...

कांग्रेस में होंगे शामिल
भाजपा छोड़ चुके दिनेश मल्हार ने कहा है कि वो 23 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के सामने कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। बता दें कि दिनेश मल्हार अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो तीन बार जिला पंचायत का चुनाव भी जीत चुके हैं और 2012 में मंडी डायरेक्टर का चुनाव भी उनने जीता था। दिनेश मल्हार का भाजपा से इस्तीफा देना मधु वर्मा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मधु वर्मा को इस बार भाजपा ने राऊ विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

देखें वीडियो- बस, ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर