
District Court: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को इंदौर जिला न्यायालय में एक पुराने मामले की सुनवाई में पेश हुए। कोरोना काल में अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरोपी हैं।
कोरोना संक्रमण के समय रीगल चौराहे पर अस्पतालों की अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन अब भी कानूनी दायरे में है। छोटी ग्वालटोली थाने में दर्ज इस मामले में धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई थी। आपको बता दें कि, इस केस में पूर्व विधायक और पूर्व कांग्रेस नेता (वर्तमान भाजपा नेता) संजय शुक्ला समेत एक दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने सभी को समन भेजकर पेश होने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते शुक्रवार को सभी नेता न्यायालय में उपस्थित हुए।
कोर्ट में पेशी के बाद जीतू पटवारी ने बयान दिया कि कोरोना काल में जनता को चिकित्सा सुविधा दिलाने के उद्देश्य से प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनहित की थी, न कि राजनीतिक फायदे की। मिली जानकारी के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई जल्द ही तय की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे जनहित के लिए हर कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को तैयार हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं।
Updated on:
25 Apr 2025 02:46 pm
Published on:
25 Apr 2025 02:03 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
