6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election 2018 : हर विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष

- राजबाड़ा से होगा चुनाव अभियान का आगाज
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Nov 15, 2018

सपाक्स

Assembly Elections 2018 : सपाक्स का महाआंदोलन 24 से, बदल सकती है राजनीति की दिशा!

इंदौर। सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी आज से चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। आज वह हर विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे। आज शहरी क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा। वहीं एक सभा भी आयोजित की गई है।
आज सुबह वह इंदौर आ रहे हैं। मरीमाता चौराहा पर पार्टी कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राजबाड़ा पर अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके इंदौर में चुनाव अभियान की शुरुआत की जाएगी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं द्वारकापुरी में पार्टी में कुछ नेता शामिल हो रहे हैं। उन्हें सदस्यस्ता दिलाई जाएगी। इसके बाद 5 नंबर में प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद बियाबानी क्षेत्र में घूमेंगे। यहां से अभय कुमार अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन और कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया गया है। जहां पर वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।