
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
इंदौर। बेरोजगारी, भर्ती में भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबों पर अत्याचार, अवैध खनन, आदि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने धर्म को हथियार बनाया है। कर्नाटक में बजरंग बली का मुद्दा लाए थे, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हुए। चुनाव पूरी तरह शांति से होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ पर पूछे सवाल पर कहा कि वह गुमराह कर रहे हैं, भगवान राम हमारे सबके हैं। यह बात प्रेस से मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को इंदौर में कही।
उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व से उन्हीं की पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इतना निराश है कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने चुनाव की जिम्मेदारी संभाली है। उनके साथ कुछ चुनिंदा मंत्री भी हैं। 20 साल के कुशासन के बाद यह स्पष्ट है कि नाराजगी नीचे तक है। जितने सर्वे अभी तक आए हैं यह कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं। गेप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि 3 दिसंबर को जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। मेरे अनुमान 130 से अधिक सीटों का सही साबित होगा।
वायरल ऑडियो पर तोमर दें जवाब
मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के वायरल ऑडियो पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, इस पर तोमर को बयान देना चाहिए। सिंधिया के नहीं होने से नुकसान के सवाल पर कहा कि कोई नुकसान नहीं होगा। दिग्विजय बोले, सर्वे के आधार पर टिकट वितरण हुआ। बागी तो भाजपा व कांग्रेस दोनों के हैं। 230 में से 8 या 10 बागी कांग्रेस के गंभीर हैं। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी की सभा में अपार भीड़ रही व नड्डा की सभा में कम भीड़ नजर आई। सिद्धार्थ तिवारी पर पूछे सवाल में कहा, उन्होंने बहुत देर से चुनाव लडऩे का विचार किया।
दरबार ने मांगा था टिकट
दिग्विजयसिंह ने कहा, महू में अंतर सिंह दरबार ने टिकट मांगा था, उन्हें बागी नहीं होना चाहिए था। इंडिया गठबंधन बिखराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर के लिए है, राज्य के चुनाव के लिए नहीं। उन्होंने कहा, वीवीपी पेड से चुनाव कराने में क्या आपत्ति है। कम्प्यूटर आदेश साफ्टवेयर का लेता है चलाने वाले का नहीं।
Published on:
08 Nov 2023 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
