20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2565 हुई इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या,101 लोगों की हो चुकी है मौत

रविवार को 1511 सैंपल की जांच में 95 पॉजिटिव निकले
less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO STORY: प्रदेश में 4700 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, 240 मौत

2565 हुई इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या,101 लोगों की हो चुकी है मौत

इंदौर। शहर में रविवार को आए रिपोर्ट के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 2565 हो गई है। रविवार को 1511 सैंपल की जांच में 95 पॉजिटिव निकले। यानी 6.2 प्रतिशत जो शनिवार के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा है। शहर में एक मौत भी हुई जिससे मौत का आंकड़ा 101 पर आ गया है।

लॉक डाउन 3 के आखिरी दिन की रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक रही। हालांकि रविवार को लिए गए सैंपल की संख्या काफी कम रही। सीएमएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 347 सैंपल लिए गए जबकि जांच 1511 की हुई। इसमें से 1400 सैंपल निगेटिव 95 पॉजिटिव निकले। 16 सैंपल की स्थिति साफ नहीं है। माना जा रहा है कि यह रिजेक्ट हुए हैं।

क्वारंटीन सेंटर से 57 लोगों को डिस्चार्ज

हालांकि शनिवार को मुकाबले रविवार को संक्रमित का औसत बढ़ गया शनिवार को कुल 2182 जनपदों की जांच हुई थी जिनमें से 2090 की रिपोर्ट निगेटिव 92पॉजिटिव पाई गई थी। शनिवार को 1194 सैंपल प्राप्त हुए थे रविवार को इनकी संख्या घटकर 347 ही रह गई जिसके कारण बैकलॉग के सैंपल की जांच हो पाई। अभी तक 1119 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1345 है। रविवार को अस्पताल से कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। हालांकि क्वारंटीन सेंटर से 57 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।