3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्किंग पर विवाद, वायु सेना के रिटायर्ड अफसर ने गार्ड पर तानी रिवाॅल्वर

निगम परिसर की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस को शिकायत, महापौर कराएंगे जांच...

2 min read
Google source verification
indore_municipal_corporation_incident.jpg

नगर पालिका निगम के मुख्यालय में शुक्रवार सुबह पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान वायु सेना के रिटायर्ड अफसर ने सुरक्षाकर्मी पर रिवाल्वर तान दी। रिटायर्ड अफसर ने सुरक्षाकर्मी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए एमजी रोड थाना पुलिस को आवेदन भी दिया गया है।

शुक्रवार को निगम मुख्यालय परिसर में वहन पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। वायु सेना के रिटायर्ड अफसर आरएस त्यागी एक आवेदन निगम कमिश्नर के दफ्तर में देने पहुंचे थे। त्यागी ने दफ्तर के बाहर अपनी गाड़ी पार्क की, जहां कई वाहन खड़े थे। सुरक्षाकर्मी लक्ष्मण मोरे ने वाहन हटाकर दूसरे स्थान पर लगाने को कहा। त्यागी ने कहा, वह बुजुर्ग हैं, उनके पैरो में तकलीफ है। वह ज्यादा दूर चल नहीं सकते। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। त्यागी ने गार्ड लक्ष्मण पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई। सीसीटीवी वायरल होते ही इसकी जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर को लगी।उन्होंने इस मामले में जांच की बात कही है।

सुरक्षाकर्मी ने किया था दुर्व्यवहार

86 वर्षीय आरएस त्यागी के मुताबिक, वह वायु सेना में स्काॅर्डन लीडर थे। 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध में शामिल हुए थे। निजी काम से नगर निगम पहुंचे थे। तैनात गार्ड ने बदसलूकी की और विवाद करने लगा। गार्ड ने कहा, मैं बीएसएफ से रिटायर्ड हूं। तुम्हारी गाड़ी उठवा दूंगा। इस पर विवाद बढ़ा और गार्ड को हटाने के लिए मैंने रिवाल्वर निकाली थी। मैंने थाने पर सुरक्षाकर्मी के दुर्व्यवहार की शिकायत की है।

जांच कर रहे

नगर निगम मुख्यालय परिसर में दो लोगों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। शाम के वक्त बुजुर्ग ने थाने आकर आवेदन दिया है।इसकी जांच की जा रही है।

- विजय सिंह सिसोदिया, टीआइ एमजी रोड

ये भी पढ़ें :24 घंटे में फिर भीगेंगे ये 32 शहर, 11-12 और 13 फरवरी को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें : एक हफ्ते में ई-रिक्शा के नए रजिस्ट्रेशन बंद करने की तैयारी