
इंदौर. इंदौर में स्पा सेंटर की आड़ में पकड़ाए देह व्यापार के कारोबार के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ये खुलासा देह व्यापार करते हुई पकड़ाई विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट से हुआ है। पासपोर्ट की जांच करने से पता चला है कि थाईलैंड की जो सात लड़कियां पकड़ाई थीं उनमें से 4 के पासपोर्ट पर जेंडर पुरुष लिखा हुआ है। ये जानकर पुलिस भी हैरान है और बारीकी से जांच में जुट गई हैं। अंदेशा है कि देह व्यापार के लिए इन चारों लड़कों ने अपना जेंडर चेंज कराया है और वो लड़के से लड़की बन गए।
देह व्यापार के लिए लड़के बने लड़कियां
इंदौर के विजय नगर इलाके में स्पा की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने गुरुवार शाम को खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों और 8 लड़कों को पकड़ा था जिनमें विदेशी युवतियां भी शामिल थीं। पुलिस ने मौके पर पकड़ाईं थाइलैंड की सात लड़कियों में से चार के पासपोर्ट भी जब्त किए थे जिनकी जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। पासपोर्ट की जांच में पता चला है कि जो चार लड़कियां गिरोह में शामिल थीं वो लड़की नहीं बल्कि लड़के हैं जिनके पासपोर्ट पर पुरुष जेंडर लिखा है। यानि ये लड़के देह व्यापार करने के लिए अपना जेंडर चेंज कर लड़कों से लड़कियां बने हैं। पुलिस ने बारीकी से पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
बता दें कि गुरुवार की शाम इंदौर पुलिस ने विजय नगर इलाके के शगुन आर्केड की दूसरी मंडिल पर संचालित एटम्स सैलून एंड क्लीनिक स्पा सेंटर पर छापेमार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। मौके से 10 लड़कियों और 8 लड़कों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें विदेशी युवतियां भी थीं। पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि स्पा सेंटर में थाइलैंड से युवतियां बुलवाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। इससे पहले भी इसी जगह इसी स्पा में दबिश दी गई थी और देह व्यापार पकड़ा गया था।
देखें वीडियो- ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों की जागी उम्मीद
Published on:
08 Jan 2022 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
