15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुश खबर : इतने हो कम हो गए पेट्रोल के दाम कि दोपहिया पर 100 और चार पहिया वालो को होगी 300 रूपए तक बचत

विश्लेषण : 32 दिन पुराने रेट पर मिलेगा आज पेट्रोल-डीजल  

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Oct 05, 2018

petrol price

खुश खबर : इतने हो कम हो गए पेट्रोल के दाम कि दोपहिया पर 100 और चार पहिया वालो को होगी 300 रूपए तक बचत

इंदौर. दुनिया में तेल उत्पादक देशों के बीच ट्रेड वार और रुपए की गिरती कीमत के बीच तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी कर फौरी राहत दी है। केंद्र व राज्य सरकारों ने पेट्रोल पर आम आदमी को 5 रुपए प्रति लीटर की राहत देने का प्रयास किया है। वहीं डीजल पर यह 5 से 5.25 रुपए प्रति लीटर मिलेगी। लिहाजा दोपहिया वाहन वालों की जेब पर 100 से 150 व चार पहिया वाहनों के लिए 350 से 500 रुपए तक की राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट व यात्री परिवहन से जुड़े वाहनों पर खासा असर आएगा। हालांकि सरकार के खजाने को 2100 करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होगा।
पेट्रोल 90 रुपए व डीजल 80 रुपए के आसपास हो गया है। इसका असर लोगों की जेब पर आ रहा है। अप्रत्यक्ष रूप से वस्तुएं महंगी होने लगी हैं। औसत रुपए से 70-75 रुपए प्रतिलीटर के आसपास रहने वाले पेट्रोल के मूल्य में 15 रुपए की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है। 6 माह में इस तेजी से आम आदमी की जेब पर 300 से 500 रुपए का बोझ आ रहा था।

पेट्रोल 84.87, डीजल 74.39 रु. के लगभग
कमी के बाद पेट्रोल व डीजल 32 दिन पुरानी दरों पर मिलेगा। हालांकि जिस तरह की तेजी आ रही है उसे देखते हुए यह राहत भी आने वाले इतने ही दिनों में बराबर हो सकती है। गुरुवार को पेट्रोल 89.87 रुपए प्रति लीटर, वहीं डीजल 79.59 रुपए था। इसमें कमी से दरें 3 सितंबर की दर 84.87 रुपए व 74.39 रुपए के आसपास आ जाएंगी।

सरकार ने यह किया
- पेट्रोल पर 2.5 रुपए अतिरिक्त कर घटाया
- डीजल पर 4 प्रतिशत वैट कम किया

अब जनता को लगेगा यह कर
- पेट्रोल पर 29 प्रतिशत वैट-सैस व 1.50 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त कर
- डीजल पर 19 प्रतिशत वैट व सैस