
PM Shri Tourism Air Service : मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा ( PM Shri Tourism Air Service ) की शुरुआत 16 जून यानी आज रविवार से होने जा रही है। पहले दिन उज्जैन और भोपाल के लिए उड़ानें रवाना होंगी। इसके लिए दोनों शहरों के विमान में बुकिंग फुल हो चुकी है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को एक महीने तक 50 फीसदी की टिकट पर छूट दी जा रही है।
इंदौर में पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का पहला विमान उज्जैन और भोपाल के लिए रविवार को देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना होगा। यह 30 मिनट में विमान उज्जैन पहुंच जाएगा। जबकि भोपाल पहुंचने में इसे 55 मिनट लगेंगे। हफ्ते में 4 दिन रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार को उड़ानें संचालित होंगी। 6 सीटर विमान में पहले दिन रविवार को दोनों शहरों के लिए सीटें उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद भी अगले तीन दिन उज्जैन और भोपाल की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। जबलपुर के लिए सीटें उपलब्ध हैं।
पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा में यात्रियों को टिकट किराए में एक माह तक 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। ऐसे में इंदौर से उज्जैन की यात्रा महज 1125 रुपए में हो रही है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा और जबलपुर के लिए भी आधा किराया चुकाना पड़ रहा है। एक माह बाद पूरा किराया चुकाना होगा, जिसे नीचे दिखाया गया है। अभी उज्जैन की अपेक्षा भोपाल की सीटें ज्यादा जल्दी बुक हो रही हैं।
-इंदौर-उज्जैन, सुबह 9 से 9.30 बजे, किराया 2250,
-इंदौर-भोपाल, सुबह 9 से 11.25 बजे, किराया 3825
-इंदौर से जबलुपर, सुबह 7.45 से 9.55 बजे, किराया 9750
-इंदौर से रीवा, सुबह 7.45 बजे से 1.10 बजे, किराया 9000
-इंदौर-उज्जैन, सुबह 6 से 6.30 बजे, किराया 2250
-इंदौर-भोपाल, सुबह 6 से 7.40 बजे, किराया 3825
-इंदौर-ग्वालियर, सुबह 6 से 10.05, किराया 8775
-इंदौर-उज्जैन, सुबह 7.45 से 8.15, किराया 2250
-इंदौर-भोपाल, दोपहर 3 से 3.55, किराया 4125
-इंदौर-जबलपुर, सुबह 7.45 से 10.22, किराया 6300
Updated on:
16 Jun 2024 10:56 am
Published on:
16 Jun 2024 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
