Sonam Raghuwanshi- ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में न्यायिक हिरासत में है। शिलांग पुलिस का दावा है कि वह, राज कुशवाहा से प्यार करती थी जिसके लिए पति को रास्ते से हटाने की साजिश की और उसका कत्ल करवा दिया। हत्याकांड में सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा सहित पुलिस अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ़्तार कर चुकी है। मामले की जांच अभी भी जारी है हालांकि पुलिस, हत्याकांड के पुख्ता सबूत जुटा लेने का दावा कर रही है। इस बीच राजा की मां उमा रघुवंशी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना कि सोनम बेहद शातिर थी और शुरु से राजा की हत्या का तानाबाना बुनने लगी थी। उमा रघुंवशी ने कहा कि शिलांग जाने से पहले ही वह राजा का कत्ल करने की फिराक में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के 6 दिन बाद ही सोनम ने उज्जैन में राजा की हत्या का प्लान बना लिया था लेकिन तब उसके भाई गोविंद के साथ होने के कारण मेरा बेटा बच गया।