1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सील होंगे स्कूल-ऑमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, बच्चों पर विशेष ध्यान

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रशासन ने किया आगाह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 8 Dec 2021, 11:18 AM IST

dis.jpg

इंदौर. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रशासन ने सभी लोगों को आगाह किया है। हिदायत दी है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। स्कूल संचालकों को स्पष्ट कर दिया गया है कि 50 प्रतिशत उपस्थिति का अनिवार्य रूप से पालन करें और छोटे बच्चों की कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन करें। यदि नियमों का उल्लंघन किया तो स्कूल सील कर देंगे। अफसरों ने कोविड केयर सेंटरों को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके तहत राधास्वामी सत्संग न्यास का दौरा किया गया।

कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों पर नजर रखें। स्कूल संचालकों को नियमानुसार ही विद्यार्थियों को बुलाने के लिए कहा गया है। उधर, एयरपोर्ट, रेलवे व बस स्टैंड पर निगरानी दस्ते तैनात किए जा रहे हैं। विदेश से आने वाले लोगों पर नजर है। इनके कोरोना संक्रमित मिलने पर तत्काल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से यह भी कहा है कि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवा लें।

स्कूलों की निगरानी के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी है।


तैयार हो रहा कोविड केयर सेंटर

दूसरी लहर के समय राधास्वामी सत्संग न्यास में 1 हजार से ज्यादा बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया था। इसे दोबारा तैयार करने के लिए मंगलवार को आइडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर यहां 100 बेड की तैयारी है।

6 पॉजिटिव मिले, 4 स्वस्थ होकर लौटे
शहर में मंगलवार क कोरोना के 6 नए केस मिले हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्य बढ़कर 1,53,386 हो गई है। वह चार मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इसके बाद जिले मे एक्टिव केस 45 हो गए हैं ।

क्राईम रिपोर्ट-जानें महिलाओं के साथ किस जिले में हो रहे अधिक अत्याचार |