28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि एकाएक सामने आ गई सोनम रघुवंशी! हुआ बड़ा खुलासा

Shillong police on Sonam Raghuvanshi - इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अब बुरी तरह घिर चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Jun 2025, 3:45 PM IST

Sonam Raghuvanshi

Sonam Raghuvanshi- (image-source-patrika.com)

Shillong police on Sonam Raghuvanshi - इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अब बुरी तरह घिर चुकी है। नवदंपत्ति के गायब होने के करीब 11 दिनों के बाद राजा की लाश मिली थी और इसके भी 6 दिन बाद सोनम सामने आई है। यूपी के गाजीपुर के एक ढाबा पर बदहवास हालत में मिली सोनम को अभी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। इस बीच उसकी गिरफ़्तारी पर मेघालय पुलिस का आधिकारिक बयान भी आ गया है। इसी के साथ शिलॉन्ग के पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सायम ने सोनम रघुवंशी के एकाएक सामने आने पर भी बड़ा खुलासा किया है।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हुई ताजा कार्रवाइयों के संबंध में मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि हमने एमपी MP और यूपी UP पुलिस के सहयोग से इस प्रकरण को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। इंदौर के जोड़े के गायब होने के बाद से ही हम लगातार कोशिश कर रहे थे। सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया है। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सभी आरोपियों को मेघालय लाया जा रहा है।

गाजीपुर पुलिस बोली- आ रही है मेघालय पुलिस

सोनम रघुवंशी अभी गाजीपुर पुलिस की हिरासत में है। राजादी पुलिस चौकी के इंचार्ज रवांशु पांडे ने इस बात की पुष्टि की कि उसे लेने मेघालय पुलिस यहां आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने काशी ढाबा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सोनम रघुवंशी देर रात यहीं मिली थी।

एकाएक क्यों सामने आई सोनम! एसपी ने किया खुलासा

इस बीच सोनम की गिरफ़्तारी पर मेघालय पुलिस का आधिकारिक बयान भी आया है। शिलॉन्ग के पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सायम ने कहा है कि सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार करने के लिए मेघालय पुलिस का एक दल यूपी गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मेघालय पुलिस की दो टीमें मध्यप्रदेश भेजी गईं। एसपी ने इस बात का भी खुलासा कि सोनम रघुवंशी एकाएक क्यों सामने आई। उनका कहना है कि हत्या आरोपी राज कुशवाह को रात में ही पकड़ लिया गया था। इसके बाद ही वह गाजीपुर में सामने आई।

यह भी पढ़े : युवा बेटे की मौत पर बेसुध हुए पिता, गश खाकर गिरे, नहीं सह सके सदमा

यह भी पढ़े : बेवफा पत्नी का बड़ा राजदार पकड़ाया, सोनम रघुवंशी केस में एक और गिरफ़्तारी

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सायम का साफ कहना है कि राज कुशवाह और अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही सोनम रघुवंशी गाजीपुर में अचानक सामने आ गई। यह तथ्य अपने आप में सारी बातें बयां कर रहा है। यह बड़ा तथ्य है कि इतने दिनों तक वह बाहर नहीं आई … लेकिन कल रात राज कुशवाह और अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद वह अचानक सामने आ गई।