11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में बनी शॉर्ट फिल्म ‘आलू पराठा’ ने जीता फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड, किसानों के दर्द को बताती है फिल्म

-एक किसान के जीवन की सच्चाई और दर्द पर बनाई गई है फिल्म-गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म ने जीता था अवॉर्ड

2 min read
Google source verification
photo_2023-02-02_16-09-55.jpg

Goa International Film Festival

इंदौर। शहर में बनी और शूट हुई शॉर्ट फिल्म 'आलू पराठा' को खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड जीता है। इस शॉर्ट फिल्म ने हाल ही में दो अवॉर्ड फिल्म फेस्टिवल में जीते हैं। बता दें कि ये फिल्म एक किसान के जीवन की सच्चाई और उसकी मेहनत और दर्द को बताती है। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे अवार्ड मिलने से यह लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में दिखाई गए एक किसान परिवार के सच्चे दर्द को बखूबी तरीके से बयां किया गया है। इसलिए इसे अवार्ड दिया गया है।

यूट्यूब पर हुई थी रिलीज

इंदौर में शूट हुई शॉर्ट फिल्म 'आलू पराठा' में अधिकतर मालवी भाषा का इस्तेमाल किया गया है ताकि मालवा के लोग इसे अपने से जोड़ सके और महसूस कर सकें। इसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा और पसंद भी किया। एक किसान के जीवन की सच्चाई और दर्द को बताती इस फिल्म को रोहित राज नायक ने लिखा है और इसका निर्देशन दिव्यांश सिंह राजावत ने किया है।

इंदौर के कलाकारों को बढ़ावा

इससे पहले गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी ये फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी है। इस शॉर्ट फिल्म में सबसे अच्छी बात यह रही कि इसके निर्माता बृजमोहन कोहली ने इंदौर के ही कलाकारों को अभिनय करने का मौका दिया है। इसमें इंदौर के एक निजी एक्टिंग इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। पिछले दिनों इंदौर में ओटीटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कई शॉर्ट फिल्में बनी हैं और कई ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। कोरोना काल के बाद शहर में कुछ प्रोडक्शन हाउस ने वेब सीरिज का निर्माण भी किया है, जिसमें इंदौर के कलाकारों को बढ़ावा दिया गया है। ये वेब सीरिज नामी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इससे अब भावी एक्टरों और गायको को भी भविष्य में काम मिलने की उम्मीद है।