23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

170 करोड़ में स्मार्ट होंगी शहर की सडक़ें

सुंदरता के लिए कोबल स्टोन व अंडर ग्राउंड केबलिंग की जाएगी, 60 मीटर होगी रोड की चौड़ाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 18 Sep 2017, 11:39 AM IST

indore city

smart city project in indore

इंदौर. स्मार्ट सिटी में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत मध्य शहर की 34 सडक़ों के 16 किलोमीटर हिस्से को स्मार्ट बनाने का काम जल्द शुरू होगा। 170 करोड़ रुपए की लागत से इन संडक़ों को संवारने का काम होगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाले हैं।

स्मार्ट सिटी मिशन में एडीबी एरिया की दो महत्वपूर्ण सडक़ों पर काम पूरा होने के बाद अब शहर की 34 छोटी-बड़ी सडक़ों का कायाकल्प होगा। इनमें शहर के सभी प्रमुख बाजारों की सडक़ें शामिल हैं। सबसे बड़ी सडक़ जवाहर मार्ग के वर्तमान स्वरूप को बदला जाएगा। इसकी चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुरूप 60 फीट ही रहेगी तथा मध्य शहर के प्रमुख मार्गों से छोटी-छोटी लिंक रोड का निर्माण भी नए सिरे से किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के मुख्य अभियंता अनूप गोयल ने बताया, इन सडक़ों के निर्माण की सबसे बड़ी विशेषता इनकी खूबसूरती होगी। सडक़ों के निर्माण में पेवर ब्लॉक के स्थान पर कोबल स्टोन का उपयोग होगा। इसके लिए समय सीमा आधारित काम होगा।

ये भी शामिल
सराफा, आड़ा बाजार, बक्शी गली, पीपली बाजार, छोटा सराफा से मारोठिया बाजार, बोझांकेट मार्केट, शक्कर बाजार रोड, सांठा बाजार, बोहरा बाजार, इतवारिया बाजार, मोरसली गली, यशवंत रोड, यशोदामाता मंदिर, इमामबाड़ा से जवाहर मार्ग, मल्हारगंज गली नंबर 2 व 3, नलिया बाखल, लाल अस्पताल के पीछे की सडक़।

संजय सेतु का नवनिर्माण
जवाहर मार्ग पर संजय सेतु का भी नव निर्माण होगा। पूरे क्षेत्र में अंडर ग्राउंड डक्ट के से बिजली-इंटरनेट व टेलिफोन केबलिंग नेटवर्क का उपयोग होगा। इससे अधिकांश हिस्सा ऊपर बिजली के तार रहित हो जाएगा।

सडक़ों की विशेषताएं
- सीमेंट-कांक्रीट की होगी, सुंदर फुटपाथ भी बनेंगे।
- इलेक्ट्रिकल्स केबल के लिए आरसीसी डक्ट।
- दोनों तरफ ओएफसी के लिए आरसीसी पाइप।
- स्मार्ट एलईडी सेंट्रल लाइटिंग सिस्टम से होंगी जगमग।

ये हैं प्रमुख सडक़ें
बड़ा गणपति से कृष्णपुरा पुल 1.6 किमी। सुभाष मार्ग जिंसी से रामबाग ब्रिज १.५ किमी
गंगवाल बस स्टैंड से चंद्रभागा ब्रिज 1.8 किमी। जवाहर मार्ग, संजय सेतू से राजमोहल्ला 1.9 किमी। गोराकुंड से जयरामपुर ब्रिज 1.1 किमी