28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान SP की फिसली जबान, बोले- ‘जहां सोना होगा, वहीं सीता जी नाचेंगी’

ये क्या बोल गए एसपी साहब।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2021, 10:45 PM IST

news

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान SP की फिसली जबान, बोले- 'जहां सोना होगा, वहीं सीता जी नाचेंगी'

इंदौर/ पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेस के दौरान उस समय सभी लोगों के होश उड़ गए, जब आरोपियों द्वारा की जाने वाली ठगी का तरीका बताते बताते एसपी विजय खत्री की जुबान फिसल गई। टीआई मीडिया को ठगी के आरोपियों के बारे में जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान टीआई के हाथों से बाट लेकर एसपी खत्री बोल पड़े कि, 'जहां सोना होगा, ये सीता जी वहीं नाचेंगी'। जैसे ही एसपी साहब के मूंह से इस तरह के शब्द निकले, तो कांफ्रेस हॉल में एकदम से कुछ सैकंडों के लिये सन्नाटा छा गया। सवाल करने वाले मीडियाकर्मी भी खामोश रह गए।

पढ़ें ये खास खबर- किसानों के साथ 23 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस , पूर्व मंत्री समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR


ठगी का तरीका बताने के लिये की गई थी प्रेस कांफ्रेंस

आपको बता दें कि, इंदौर की खजराना पुलिस ने ठगी के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों में प्रमोद सिंह, कौशिक भाई पटेल, प्रकाश सेन, सुनील बंसोड़, राम चौहान को गिरफ्तार कर प्रेस कांफ्रेस की थी। आरोपी जमीन में गढ़ा धन दिलाने का झांसा देकर कई लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। इनके पास से शेर की खाल, कछुए के अलावा रेड मर्क्यूरी, सुराही, कांसे की बोतल, फायर स्टाम्प, राम दरबार वाले बाट के साथ अन्य सामग्री भी जब्त की गई। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी।


इस तरह आरोपी लोगों के साथ करते थे ठगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से ऐसे दस्तावेज भी जब्त किये गए हैं, जिन्हें वो ईस्ट इंडिया कंपनी के दस्तावेज बताते थे। इसे उन्होंने इस तरह तैयार किया था, वो जलाने के बावजूद भी जलता नहीं था। रेड मर्क्यूरी का इस्तेमाल जमीन में सोने का पता लगाने के लिए किया जाता है। आरोपी रेड मर्क्यूरी के नाम पर तेल शीशी में डालकर लोगों को बेच रहे थे। इसे बेचकर आरोपी लोगों से 50 से 60 हजार रुपए ठगते थे।

पढ़ें ये खास खबर- रंगोली से सजा था वैक्सीनेशन सेंटर, अब तक इतने लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका


इस तरह एसपी और थाना प्रभारी के बीच हुई बातचीत

कांफ्रेस के दौरान कांसे की बोतल का इस्तेमाल बताते हुए थाना प्रभारी प्रेस कांफ्रेस में मीडिया को समझाइश दे रहे थे। इसी दौरान एसपी बोले- आप तो इसका रोल बताओ, ये क्या करेगी। थाना प्रभारी ने कहा- सुई और धागा इस पर घुमाएंगे, तो इसके अंदर चुंबक लगा है, जिससे सुई रुक जाती है। एसपी ने सवाल किया- इसमें चुंबक लगा है? इसपर टीआई ने बताया कि, ठग कहते थे, इसमें दैवीय शक्ति है। कांसे की बोतल में अगर नीले रंग का पानी डाला जाएगा, तो वो सफेद हो जाएगा, जिसपर एसपी ने फिर सवाल किया- इसे खरीदने से क्या हो जाएगा? इसपर टीआई ने जवाब दिया- इससे घर में सुख शांति आएगी और धन संपदा आने लगेगी, जिस पर एसपी बोले- इसे ही बेचो तुम तो....।


अंत: फिसली जबान

इसके बाद थाना प्रभारी ने बांट लिया और उसकी जानकरी दे रहे थे कि ये प्राचीन बांट है और इस पर राम दरबार बना है। इसमें वाइब्रेटर लगा है। एसपी साहब फिर बोल पड़े यार तुम फिर बता रहे हो, इसमें वाइब्रेटर लगा दिया। ये बताओ, इससे होता क्या है? तब टीआई ने जवाब देते हुए कहा कि, ठग लोगों को बताते थे कि, इस बांट से गढ़े धन की जानकारी मिलती है। इसके बाद बांट को एसपी ने हाथों में लिया और कहा कि, इसे वहां घुमाओ, जहां सोना होगा, तो सीता जी वहीं नाचने लगेंगी यानी ऐसा ठग कहते थे।

अब जहरीली शराब पीने से 5 गायों की मौत, देखें Video