28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगोली से सजा था वैक्सीनेशन सेंटर, अब तक इतने लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

दोपहर 3 बजे सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के पांच वैक्सीन सेंटरों पर 170 स्वास्थकर्मियों को वैक्सीन लगाया जा चुका था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2021, 9:03 PM IST

news

रंगोली से सजा था वैक्सीनेशन सेंटर, अब तक इतने लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

उज्जैन/ कोरोना का अंत करने के लिये भारत ने भी शुरुआत कर दी है। इसी के तहत मध्य प्रदेश में वैक्सीन लगवाने का काम शुरु कर दिया है। इसी के चलते सूबे के उज्जैन में सबसे पहले बीएससी नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए सेशन साइट पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मी कैलाश सिसौदिया को पहला टीका लगाया गया। दूसरा टीका सीएमएचओ डॉ महावीर खंडेलवाल और तीसरा सिविल सर्जन डॉ पीएन वर्मा को लगाया गया। उनके बाद जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केसी परमार ने कोरोना पर विजय पाने के लिये टीका लगवाया।

पढ़ें ये खास खबर- रात को ही हुई थी भतीजी की मौत, सुबह गमी में जाने के बजाय जिम्मेदारी से लगवाने पहुंचा वैक्सीन


रंगोली से सजाया वैक्सीनेशन सेंटर

जिले में पांच वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां दोपहर 3 बजे तक 170 स्वास्थकर्मियों को वैक्सीन लगाया गया था। वैक्सीन आने से उत्साहित जिला अस्पताल के बीएससी नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन की ओर से एक दिन पहले वैक्सीनेशन सेंटर को रंगोली से सजाया था। सुबह टीकाकरण की शुरुआत के समय आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे, मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र शुक्ल समेत कई अधिकारी और कर्मचारी यहां मौजूद थे।

पढ़ें ये खास खबर- धान की खरीदी ना होने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन,कलेक्टर से रखी ये मांग


खुशनसीब हूं, पहला टीका मुझे लगा

जिले में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सफाईकर्मी कैलाश ने खुद को खुशनसीब बताते हुए कहा कि, जिस तरह कोरोना मरीजों को मरते देखा और कई को ठीक होकर घर जाते भी देखा है, जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया, उनकी चीखें और आंसू आज भी जहन में ताजा हैं। उन्होंने कहा कि, 'हालांकि, मेकी खुशनसीबी है कि, मरीजों की सेवा करते हुए भी इस दौरान मैं संक्रमित नहीं हुआ। आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए पहला टीका लगवाते हुए मेने इस वैश्विक महामारी को नष्ट करने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि, दुख इस बात का है कि, काश ये वैक्सीन पहले आ जाती, तो देश में लाखों और उज्जैन में 100 से ज्यादा लोगों को भी बचाया जा सकता, उन्हें अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

पढ़ें ये खास खबर- अब जहरीली शराब पीने से 5 गायों की मौत, नशे में धुत होकर यहां लोगों को मार रही गाय, जानिये वजह


दोपहर 3 बजे तक लगा 170 स्वास्थकर्मियों को टीका

दोपहर तीन बजे तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के पांच वैक्सीनेशन सेंटर्स यानी, खाचरौद- 41, नागदा- 48, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज- 27, बीएससी नर्सिंग कॉलेज- 21 और महिदपुर सीएचसी- 33 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे।

अब जहरीली शराब पीने से 5 गायों की मौत, देखें Video