28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान की खरीदी ना होने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन,कलेक्टर से रखी ये मांग

कृषि उपज मंडी में बनाए गए गंगा स्व सहायता समूह धान खरीदी केंद्र में धान की खरीदी ना होने से जिले के किसान एक बार फिर भड़क उठे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2021, 6:16 PM IST

news

धान की खरीदी ना होने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन,कलेक्टर से रखी ये मांग

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी स्थित कृषि उपज मंडी में बनाए गए गंगा स्व सहायता समूह धान खरीदी केंद्र में धान की खरीदी ना होने से जिले के किसान एक बार फिर भड़क उठे हैं। आलम ये है कि, कृषि उपज मंडी की बिक्री व्यवस्था से नाराज 30 किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पढ़ें ये खास खबर- अब जहरीली शराब पीने से 5 गायों की मौत, नशे में धुत होकर यहां लोगों को मार रही गाय, जानिये वजह


देखें खबर से संबंधित वीडियो...

किसानों ने किया कृषि उपज मंडी कार्यालय का घेराव

कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने मंडी कार्यालय का घेराव कर दिया है। यहां किसान मंडी प्रबंधन के साथ साथ प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी करने लगे।

पढ़ें ये खास खबर- नगरीय निकाय चुनाव का रण : महिलाओं के लिये रिजर्व हुए ये पुरुष वार्ड, मैदानी तैयारी शुरु


नाराज किसानों की कलेक्टर से मांग

नाराज किसानों की कलेक्टर से मांग थी कि, जल्द से जल्द मंडी की व्यवस्थाओं को किसानों के लिये सुलभ बनाया जाए, साथ ही साथ शीघ्र ही उनकी धान की तौल कराई जाए। इसके अलावा, किसानों ने कहा कि, जल्द से जल्द सर्वेयर से धान की जांच कराई जाए और फिर उसकी खरीदी सुनिश्चित की जाए। किसानों ने ये भी कहा कि, अगर जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो, जल्द ही बड़े पैमाने पर एक बार फिर किसानों का प्रदर्शन होगा।