3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के युवक का कमाल, गाड़ी खड़ी करते ही शुरू हो जाएगी चार्जिंग

बेंगलूरु, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के साथ अब इंदौर का नाम भी स्टार्टअप में लिया जाने लगा है। देश के टॉप-10 स्टार्टअप में मध्यप्रदेश का नाम है। प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा स्टार्टअप हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1162 इंदौर, 843 भोपाल, 327 जबलपुर, 163 ग्वालियर, 68 उज्जैन और 33 स्टार्टअप सतना में हैं...इस खबर को ध्यान से पढ़ें और सोचें क्या आपके पास भी है कोई यूनीक आइडिया...

2 min read
Google source verification
startup_unique_ideas_business_innovation_top_10_states_list_of_india_mp_youth.jpg

बेंगलूरु, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के साथ अब इंदौर का नाम भी स्टार्टअप में लिया जाने लगा है। देश के टॉप-10 स्टार्टअप में मध्यप्रदेश का नाम है। प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा स्टार्टअप हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1162 इंदौर, 843 भोपाल, 327 जबलपुर, 163 ग्वालियर, 68 उज्जैन और 33 स्टार्टअप सतना में हैं। प्रदेश का ईको सिस्टम भी ऐसा बन गया है कि यूनिक आइडिया पर काम करने वालों का स्टार्टअप बंद नहीं होगा। पिछले दो वर्ष में प्रदेश के स्टार्टअप्स को 200% ग्रोथ मिली है। महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 40 फीसदी हो गई है। कुछ युवा यूनिक आइडिया के साथ मैदान में हैं। उन्होंने लेखन को प्रोफेशन बनाया। कविता, गानों से रिश्तों की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं।

शब्दों से मजबूत बना रहे रिश्ते

शब्दों के माध्यम से शेयर की गईं भावनाएं दिलों को जोड़ती हैं। अपनी इसी लेखनी को प्रोफेशन बनाकर मयंक काबरा रिश्ते बचा और मजबूत कर रहे हैं। मयंक छोटी उम्र से ही कविता लिखते थे। वह पर्सनल होती थीं। अब वे किसी व्यक्ति के लिए कविताएं लिख रहे हैं। 2020 में उन्होंने स्टार्टअप शुरू किया। वह लोगों की भावनाओं पर 12 हजार से ज्यादा कविताएं लिख चुके हैं। अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती और पंजाबी में कविताएं लिखते हैं।

इसके अलावा पत्र, गीत, वीडियो और कहानी भी लिख रहे हैं। किसी भी बिजनेस को प्रमोट करने के लिए कविता, गीत और जिंगल बनाते हैं। लोग उनके पास जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, शादी, मदर्स और फादर्स डे, वेलेंटाइन डे आदि पर कविता लिखवाकर अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 33 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

स्टाफ ऑग्मेंटेशन मार्केट में धूम

बड़े प्रोजेक्ट्स आने पर कंपनी को कर्मचारियों की जरूरत होती है, लेकिन लॉन्ग टर्म जॉब नहीं होने से उन्हें हायर नहीं कर पाते। इस दिक्कत को दूर करने के लिए बिनोद कुमार ने बी 2 बी स्टाफ ऑग्मेंटेशन मार्केटप्लेस की शुरुआत की। इस पर कंपनियां मांग और कर्मचारियों की जानकारी शेयर करती हैं। इसी आधार पर दोनों कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर डील करती हैं। इस मार्केटप्लेस को हाल ही में 10 करोड़ की फंडिंग मिली है।

चार्ज बैटरी के लिए बनाई मशीन

इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरत को देखते हुए संयोग तिवारी ने बैटरी पॉइंट की शुरुआत की। संयोग ने दो और तीन पहिया वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग मशीन तैयार की है, जो एटीएम की तरह काम करती है। इसमें कार्ड से पेमेंट करने पर चार्ज बैटरी मिल जाती है और बैटरी खत्म होने पर वाहन चालकों को इसे चार्ज करने में समय नहीं देना पड़ता है। इन्होंने दो, तीन और चार पहिया वाहनों के लिए बैटरी चार्जर भी बनाए हैं। संयोग इंदौर, उज्जैन, भोपाल और जबलपुर में 8 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और करीब 70 बैटरी चार्जिंग स्टेशन लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें :40 साल से मौन, निमंत्रण नहीं मिला तो, 'बोल पड़े' मौनी बाबा

ये भी पढ़ें :'कॉलरवाली' 29 शावकों की इस सुपरमॉम ने एमपी को दिलाया था टाइगर स्टेट का दर्जा, फिर चर्चा में