17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाद के बाद अस्पताल में भी हंगामा, युवक ही हत्या, 8 घायल

इंदौर की बड़ी ग्वालटोली में दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव...। अस्पताल में भी हुआ हंगामा...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Oct 25, 2022

indore1.png

इंदौर। शहर की बड़ी ग्वालटोली में विवाद के बाद से तनाव की स्थिति है। यहां दिवाली की रात को दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों ही गुट के करीब आठ लोग घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जब घायल अस्पताल में थे तो वहां भी जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

इंदौर की बड़ी ग्वालटोली में दिवाली की रात को दो गुटों में भीषण संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों ही गुटों के आठ लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की हत्या हो गई। इसमें फायरिंग की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। क्योंकि संघर्ष के दौरान पिस्टल भी लहराई गई थी।

यहां देखें हंगामे का वीडियो

विवाद बढ़ता देख सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक को सूचना दी। अधीक्षक पीएस ठाकुर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया। घायलों को लेकर पहुंची पुलिस वाहन के जवानों से भी मारपीट की गई। हंगामे के बहुत देर बाद पुलिस एमवाय पहुंची। पहले 4-5 पुलिसकर्मी ही अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद एसीपी ओर टीआई मय बल के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था।

मौत के बाद हंगामा

इधर, घायल जब शहर के सबसे बड़े महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाय अस्पताल) पहुंचे तो वहां भी जमकर अफरा-तफरी का माहौल था। वहां एक युवक जगवीर की मौत हो गई, इससे लोग और भी भड़क गए। बताया जाता है कि उपचार के लिए ले जाने के दौरान दोनों पक्ष एमवाय अस्पताल में भी विवाद करते रहे। इसे लेकर एमवाय अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया। वारदात को देखते हुए एमवाय अस्पताल और बड़ी ग्वालटोली में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह लोग हुए घायल

आठ घायल हुए हैं, जिनमें से एक ही मौत हो गई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है उनमें रणवीर पिता गुलाबचंद 46 वर्ष, यशवीर पिता बलवीर 21 वर्ष, बलवीर पिता गुलाबचंद 48 वर्ष, राजवीर पिता बलवीर 17 वर्ष, प्राची पिता रणवीर 21 वर्ष, कशिश पिता रणवीर 19 वर्ष, ललिता पति अशोक 44 वर्ष, पंकज पिता कालूराम 36 वर्ष निवासी सभी बड़ी ग्वालटोली शामिल हैं। जगवीर की मौत रात में ही हो गई थी।