12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरी wife के बैग में बम है, अच्छे से जांच करना, इतना सुनते ही एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

सीआईएसएफ ने की अच्छे से जांच...। मजाक करने के कारण पूरा परिवार नहीं भर सका उड़ान...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Sep 08, 2022

indigo.png

,,

इंदौर। हवाई सफर के लिए एयरपोर्ट पहुंचे परिवार को सुरक्षाकर्मियों ने प्लेन में सवार होने से रोक दिया। यह कदम पति के पत्नी के साथ किए गए मजाक के कारण उठाया गया। पति ने पत्नी के बैग में बम होने की बात कही थी। बार-बार मिन्नतों के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सफर की अनुमति नहीं दी।

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (devi ahilya bai holkar airport) प्रबंधन के अनुसार गौरव मनवानी पत्नी और दो बच्चों के साथ इंदौर से लखनऊ की फ्लाइट (indore to lucknow flight indigo) के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान गौरव ने पत्नी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके बैग की अच्छे से जांच करना, क्योंकि इसमें बम है। इतना सुनते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सीआइएसएफ (cisf) की टीम हरकत में आ गई। पति-पत्नी व बच्चों की तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं निकला। लेकिन उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ेंः

ग्राहक संतुष्टि में पिछड़ा राजाभोज एयरपोर्ट, जारी हुई कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग
देश के 17 हवाई अड्डों में टॉप-5 में है राजाभोज एयरपोर्ट, तीन साल में लगाई लंबी छलांग
Domestic Flight-कई बड़े शहरों के लिए नई फ्लाइट को लेकर आई बड़ी खबर

शादी में शामिल होने आए थे

जब मामला सीरियल होने लगा तो मनवानी को कहना पड़ा कि वे तो मजाक कर रहे थे, कोई बम नहीं है। इसके बाद भी सीआईएसएफ ने सुरक्षा के मद्देनजर उनके सामान की अच्छे से जांच की। मनवानी के मुताबिक वे इंदौर में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार को वे लखनऊ लौट रहे थे।

यात्री को मिली नसीहत

एयरपोर्ट प्रबंधन ने उनसे इस मजाक के लिए माफीनामा भी लिखवाया। साथ ही यह भी समझाया कि ऐसा मजाक आगे से कभी न करें। गौरव मनवानी ने एयरपोर्ट प्रबंधन से कहा कि उन्हें फ्लाइट में सवार होने दिया जाए, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। इस घटनाक्रम के दौरान एयरपोर्ट पर काफी देर तक गहमागमी की स्थिति बनी रही।