कमलनाथ के जाते ही गुरुद्वारे में मच गया हंगामा, वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
इंदौरPublished: Nov 09, 2022 02:27:54 pm
दरअसल यहां भरी सभा में पंजाब से आए कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी (अमृतसर) ने समाज के सचिव राजा गांधी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। उन्होंने उन पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सरोपा सौंपकर उनके सम्मान पर आपत्ति जताते हुए बवाल मचा दिया।
इंदौर। मंगलवार को प्रकाश पर्व के अवसर पर इंदौर के खालसा कॉलेज में कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां मत्था टेका। यहां पदाधिकारियों ने उन्हें सरोपा सौंपकर उनका सम्मान किया। लेकिन जैसे ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कार्यक्रम से चले गए, गुरुद्वारे में हंगामा शुरू हो गया।