
चौथी शादी के लिए पत्नी ने तीसरे पति का किया मर्डर, 'चप्पल' से हुआ अंधेकत्ल का खुलासा
इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में हुए अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है। चौकाने वाली बात ये है कि, हत्याकांड का खुलासा एक चप्पल से हुआ है। युवक की हत्या उसी की पत्नी और उसके प्रेमी ने लव ट्राए एंगल के चलते की है। बताया जा रहा है कि, जिस युवक की हत्या हुई है, वो आरोपी महिला का तीसरा पति था। इससे पहले वो दो और शादी कर चुकी थी। तीन शादियों से उसके चार बच्चे भी हैं। बावजूद इसके इस बार वो नए प्रेमी के साथ चौथी शादी की तैयारी में थी। फिलहाल, पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा महिला की चप्पल से किया है, क्योंकि, हत्या के बाद प्रेमी के साथ भागी महिला की चप्पल वारदात की जगह ही छूट गई थी।
बता दें कि, हत्याकांड का मामला शहर के एरोड्रम थाना इलाके में आने वाले केदार नगर का है। मामले को लेकर एसीपी राजीव भदौरिया का कहना है कि, रविवार रात एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान 32 वर्षीय दीपक उर्फ भरत पुत्र खांडेराव मार्डिक के रूप में हुई थी। दीपक 26 जनवरी से लापता है। वह डेढ़ महीने पहले ही बाणगंगा की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम पर लगा था। परिवार और दोस्तों से पूछताछ में मंगला नाम की महिला की जानकारी सामने आई। सिर पर चोट के निशान होने पर पुलिस को हत्या का शक हुआ।
तीसरा पति था दीपक उसे छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी थी
पुलिस ने मंगला को रिश्तेदारों और दीपक के दोस्तों की मदद से प्रेमिका मंगला को ढूंढ़ निकाला। मंगला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मंगला ने बताया कि दीपक उसका तीसरा पति था। इससे पहले वो दो और शादी कर चुकी है। पहले पति की मौत हो गयी थी और दूसरे को छोड़कर वो दीपक के साथ रहने लगी थी। इस बीच गणेश से भी उसका अफेयर हो गया था। दीपक ने मंगला का गणेश के साथ देख लिया था, इसलिये वो शक करता था और झगड़े भी करता था।
23 साल छोटे दीपक से मंदिर में लिए थे सात फेरे
दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था. दीपक बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था। मंगला जिस जगह रहती थी वहां दीपक उसके साथ नहीं रहना चाहता था, जबकि दीपक के घर जाकर मंगला नहीं रहना चाहती थी। कुछ दिन पहले दीपक ने मंगला को गणेश नाम के शख्स के साथ देख लिया था। उसके बाद से दोनों में झगड़ा होने लगा था।
पुलिस चप्पल से ऐसे पहुंची मंगला तक
दीपक की हत्या के बाद मंगला और गणेश दोनों मौके से भाग गए। लावारिस शव मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर रही थी। तभी वहां एक लेडीज चप्पल मिली। पुलिस को शंका हुई कि ह्त्या में कोई महिला जरूर शामिल है। इसके बाद नजदीकियों से पूछताछ में मंगला के नाम का पता चला।
खुली जीप पर दुल्हन का डांस हो रहा जमकर वायरल, देखें वीडियो
Published on:
03 Feb 2022 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
