5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : मंच पर आराम से बैठे अफसर, धूप में मासूमों को गोद में लेकर खड़ी रही महिलाएं

मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता राशि के चेक के नाम पर सम्मेलन में बुलाया था, 13 हितग्राहियों का दावा, 10 हजार भी नहीं जुटा पाए
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 04, 2018

sammelan

मंच पर आराम से बैठे अफसर, धूप में मासूमों को गोद में लेकर खड़ी रही महिलाएं

इंदौर. मुख्यमंत्री प्रसूति हितग्राहियों को चेक के लिए सम्मेलन में लाया गया। इन महिलाओं को चेक के इंतजार में गोद में नन्हे बच्चों को लेकर घंटों कतार में खड़ा रखा गया। कई माताएं तो दो से तीन महीने के बच्चों को गोद में लेकर वार्ड की कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी।

दरअसल, शनिवार को खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशीला परिवार में जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यहां प्रशासन ने करीब 13 हजार विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के फायदे दिए जाने थे। यह आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होकर एक बजे तक चलना था। आयोजन के लिए बनाए गए बड़े डोम में उमस और भीड़ के बीच इन माताओं को बैठाए जाने की अफसरों के पास फुर्सत नहीं थी, लेकिन जब कैमरों की नजर इन पर गई तो अधिकारी भी हरकत में आए और पहली पंक्ति के आगे प्लास्टिक की कुर्सियों पर इन्हें बैठाया गया। सारा वाकिया संभागायुक्त राघवेंद्र सिंह और कलेक्टर निशांत वरवडे व विधायक महेंद्र हार्डिया के मंचासीन होने के दौरान हुआ।

योजनाओं की जानकारी दिए जाने के लिए संबंधित विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे। आयोजन 9 बजे के बजाए 10.30 बजे से शुरू हुआ। बसों के माध्यम से हितग्राहियों को लाए जाने का काम सुबह 9 बजे से ही शुरू हो चुका था, लेकिन 10.30 बजे बाद अधिक भीड़ हुई। मंच पर अतिथि भी करीब दोपहर 12 बजे ही पहुंचे। हुकुमचंद कॉलोनी की 13 महिलाओं का समूह अपने वार्ड की कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा था। ऐसी ही महिलाएं और अन्य क्षेत्रों से भी आई थी। इन महिलाओं को बस इतना ही पता था कि उन्हें सहायता राशि के चेक दिए जाएंगे। इससे अधिक उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इन महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से खड़े है, लेकिन बैठाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं। छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर खड़ी महिलाएं बैठने से लेकर पानी तक के लिए परेशान दिखाई दी।

भाषणबाजी होती रही और लोग परेशान

इधर, घंटों पहले से ही हितग्राही आयोजन के शुरू होने का इंतजार करते हुए थक गए थे, लेकिन मंच पर जैसे ही अतिथि पहुंचे भाषणबाजी भी शुरू हो गई। भाषणबाजी के बीच हितग्राही परेशान होते रहे। परंतु नेताओं को आमजन की परेशानी नहीं दिखाई दी और वे लंबे चौड़े भाषण में जुटे रहे। सीएम का सीधा प्रसारण-मंच पर ही बड़ी स्क्रीन बनाई गई थी, जहां सीएम के भाषण का सीधा प्रसारण बताया गया। हितग्राही सम्मेलन बड़ी संख्या में महिला वर्ग ही नजर आ रहा था। हालांकि प्रशासन ने 13 हजार हितग्राहियों को दावा किया था, लेकिन सम्मेलन में हितग्राहियों की उपस्थिति इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।