4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एएआई ने सहारा को दी चेतावनी, कहा नहीं चुकाया 20 करोड़ का कर्ज तो होटल पर कर लिया जाएगा कब्जा

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने सहारा ग्रुप को चेतावनी देते हुए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है
less than 1 minute read
Google source verification
hotel

एएआई ने सहारा को दी चेतावनी, कहा नहीं चुकाया 20 करोड़ का कर्ज तो होटल पर कर लिया जाएगा कब्जा

नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने सहारा ग्रुप को चेतावनी देते हुए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि अगर जल्द से जल्द सहारा स्टार होटल पर बकाया लीज का भुगतान नहीं किया गया तो एएआई होटल को कब्जे में ले सकता है। बता दें कि सहारा पर एएआई का तकरीबन 20 करोड़ तक का कर्ज है।

होटल में हैं 354 कमरे

आपको बता दें की सहारा का ये होटल मुंबई में स्थित है। ये होटल सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि देश में काफी ज्यादा मशहूर है। होटल सहारा स्टार 7.4 एकड़ क्षेत्र में बना हुआ है। इसमें 25 डीलक्स सुइट समेत 354 कमरे हैं। पहले इसका नाम होटल एयरपोर्ट सेंटोर था। फिर इसे बदलकर सहारा स्टार होटल कर दिया गया।

14 दिसंबर तक का दिया वक्त

एएआई ने होटस सहारा का लीज एग्रीमेंट भी रद्द कर दिया है। साथ ही यह भी कहा कि 14 दिसंबर तक या तो भुगतान किया जाए नहीं तो होटल परिसर पर कब्जा कर लिया जाएगा। जून 2002 में एएआई और सहारा के बीच 29 साल के लिए एग्रीमेंट हुआ था। इस पूरे मामले में सहारा का कहना है कि हम मामले को सुलाझाने की कोशिश कर रहे हैं।