4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे कारोबारियों को मिलेगी बड़ी ताकत, अमेजन इंडिया ने किया इनसे करार

भारतीयों की खरीद-बिक्री के तरीकों में आमूल बदलाव लाने की दूरदृष्टि के अनुरूप अमेज़न इंडिया ने आज एफआइएसएमई (दफेडरेशन ऑफ़ इंडियन माइक्रो ऐंड स्माल ऐंड मीडियम एंटरप्राइजेज) के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
2 min read
Google source verification
amazon

छोटे कारोबारियों को मिलेगी बड़ी ताकत, अमेजन इंडिया ने किया इनसे करार

नई दिल्ली. भारतीयों की खरीद-बिक्री के तरीकों में आमूल बदलाव लाने की दूरदृष्टि के अनुरूप अमेज़न इंडिया ने आज एफआइएसएमई (दफेडरेशन ऑफ़ इंडियन माइक्रो ऐंड स्माल ऐंड मीडियम एंटरप्राइजेज) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके माध्यम से देश के सूक्ष्म, लघु और मंझोले उद्योगों (एमएसएमईज) को सशक्त बनाया जाएगा ताकि वे ई-कॉमर्स के क्षेत्र में उपलब्ध विकास के अवसरों का लाभ उठा सकें। इस समझौते के अनुसार Amazon .in पूरे देश में एफआईएसएमई के साथ विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशालाओं का संचालन करेगा। यह कार्यक्रम भारत में एमएसएमईज को ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस समाधानों का लाभ उठाकर अपने उत्‍पाद देश एवं विदेश के लाखों ग्राहकों को बेचने में सक्षम बनायेंगे।

ये मिलेंगे फायदे

इन आयोजनों के माध्यम से Amazon.in और एफआईएसएमई का लक्ष्‍य देश के भीतर ऑनलाइन बिक्री के साथ-साथ बी2सी निर्यातों की बारीकियों पर एमएसएमईज को शिक्षित करना है ताकि वे विभिन्‍न अंतर्राष्‍ट्रीय लोकेशनों पर बिक्री कर पायेंगे। इस सहयोग के माध्यम से एमएसएमईज को अमेज़न, एफआईएसएमई और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के विशषज्ञों से संपर्क होगा जिनसे उन्हें लोजिस्टिक्स, कैटलॉगिंग, इमेजिंग, टैक्सेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी प्रक्रियाओं और अपेक्षाओं की समझ मिलेगी। साथ ही ये विशेषज्ञ उन्हें ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस मार्ग के जरिये बिक्री करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया में मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, एमएसएमइज को डिजिटल व्यावसायिक अवसरों, ब्रांड निर्माण, प्रलेखीकरण, सूचीकरण कार्यपद्धति और फुलफिलमेंट बाय अमेज़न तथा प्रायोजित विज्ञापनों जैसी सेवाओं पर शिक्षित किया जाएगा।

अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

अनिल भारद्वाज, महा‍सचिव,, एफआइएसएमई ने कहा कि, “भारत में एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत बनाने और भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास यात्रा में उन्हें शामिल करने की दिशा में Amazon.in और एफआइएसएमई की समान दृष्टि है. अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी से हमें भारतीय एमएसएमइज के विकास हेतु अपने विस्तृत नेटवर्क के प्रयोग का अवसर हासिल हुआ है. इस साझेदारी के सहारे हम बाज़ार में मौजूद व्यापार संबंधी विभिन्न अवसरों पर अपने सदस्यों और सहयोगे संघों को सशक्त करना चाहते हैं. हमारा मानना है कि Amazon.in के साथ हमारी साझेदारी से उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा और एक प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार करने में आसानी होगी. इस तरह भारत और विदेशों में बाज़ार तक भारतीय एमएसएमईज की पहुँच बढ़ेगी। गोपाल पिल्लै, निदेशक एवं महाप्रबंधक, सेलर सर्विसेज, अमेज़न इंडिया ने कहा कि, “एमएसएमई सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. असल में, Amazon.in के संकलन के बड़े हिस्से के खरीदार ये लघु और मंझोले विक्रेता ही हैं. उनकी वृद्धि और अधिक करने के लिए एफआईएसएमई के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है. इस साझेदारी के माध्यम से हम नवोन्मेषी बिज़नेस मॉडल्स तैयार करने के लिए एफआईएसएमई के सदस्यों के करीबी संपर्क में काम करेंगे. इससे विभिन्न एमएसएमई को ई-कॉमर्स सेक्टर में अवसरों का लाभ उठाते हुए अपने विकास की गति तेज करने में मदद मिलेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव होगा. इसके अलावा, विभिन्न एमएसएमई द्वारा बेचे गए विशिष्ट उत्पादों से हमारे ग्राहकों को भी अधिक सिलेक्शन उपलब्ध होंगे।