5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंबे अंतराल के बाद इस महीने काम पर लौट सकते हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली

करीब तीन महीने बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने काम पर वापस लौट सकते है।
2 min read
Google source verification
arun jaitley

लंबे अंतराल के बाद इस महीने काम पर लौट सकते हैं वित्त मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्ली। करीब तीन महीने बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने काम पर वापस लौट सकते है। वित मंत्री के करीबियों के मुताबिक अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है और वह अपने दफ्तर इसी महीने लौट सकते हैं। दरअसल अरुण जेटली काफी समय से बीमार चल रहे थे। और उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।

पूरी तरह से बदल गया ऑफिस

आपको बता दे कि संक्रमन से बचाने के लिए अरुण जेटली के नॉर्थ ब्लॉक के ऑफिस को पूरी तरह से बदल दिया गया है। उनकी बीमारी का ध्यान में रखते हुए उनके केबिन को पूरी तरह संक्रमण रहित बनाया गया है। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। जिसके चलते वो घर से ही काम कर रहे थे। तीन महीने आराम करने का समय इसी महीने पूरा हो रहा है।

घर से ही कर रहे थे काम

आपको बता दें कि एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद वो घर पर आराम कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि जेटली भले ही घर पर रहे हों पर पिछले कुछ हफ्तों से वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह GST रेट्स में कटौती समेत कई मसलों पर विपक्ष पर निशाना साधते रहे हैं। आपको बता दें कि जेटली की गैरमौजूदगी में रेल मंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का काम देख रहे हैं। हाल में जेटली ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों और इवेंट्स को संबोधित किया था, जिसके बाद विपक्षी दलों ने कहना शुरू कर दिया कि आखिर भारत का वित्त मंत्री कौन है। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि जेटली इसी महीने अपने नॉर्थ ब्लॉक वाले ऑफिस से काम शुरु कर सके हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक जेटली अगस्त महीने के मध्य तक ऑफिस जाना शुरु कर सकते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का प्रभार दे रहे हैं।