14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव का बड़ा एेलान, ला रहे हैं स्वदेशी Jeans

FMCG सेक्टर की कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के बाद अब बाबा रामदेव देश के कपड़ा बाजार में भी कदम रखने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
baba Ramdev

विदेशी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव का बड़ा एेलान, ला रहे हैं स्वदेशी Jeans

नर्इ दिल्ली। योग के बाद बिजनेस में कदम रखने वाले बाबा रामदेव ने पहले ही देश के एफएमसीजी सेक्टर में धूम मचा रखा है। अब बाबा रामदेव देश के कपड़ा बाजार में भी जल्द ही कदम रखने जा रहे हैं। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि इस साल के अंत तक 'परिधान' नाम से अपने क्लाॅथिंग ब्रांड को लाॅन्च करने वाली है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पतंजलि के एमडी आैर सह-संस्थापक अाचार्य बालकृष्ण ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पतंजलि थर्ड पार्टी के जरिए कपड़े बनाएगी। बालकृष्ण ने कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक टीम का गठन किया जा चुका है जो कंपनी के अपैरल बिजनेस को संभालेगी। आने वाले समय में पतंजिल मेट्रो आैर नाॅन-मेट्रो शहरों में अपने 100 स्टोर खोलेगी।


कैसा होगा पतंजलि का स्वदेशी जीन्स

पतंजलि के संस्थापक आैर योग गुरू बाबा रामदेव पहले ही इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि कंपनी के टेक्सटाइल पेार्टफोलियाे में करीब 3000 उत्पाद होंगे। इनमें किड्सवियर, योगावियर, स्पोर्ट्सवियर, कैप, जुते, टाॅवल, बेडशीट आैर अन्य एक्सेसरीज शामिल होंगे। हालांकि इनमें सबसे खास स्वदेशी जीन्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। पतंजलि ने दावा किया है कि उसने ये स्वदेशी जीन्स को भारतीय मौसम के हिसाब से तैयार किया है।


महिलाआें के लिए खासतौर पर डिजाइन होगा जीन्स

बालकृष्ण ने पहले ही एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि, जीन्स पाश्चात्य सभ्यता की देन है लेकिन इसको लेकर दो बाते हैंं। पहला ये कि आप इसका बहिष्कार करें या फिर अपने परंपराआें के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव कर लें। लेकिन जीन्स अब इतना सामान्य हो गया है कि आप इसे भारतीय बाजार से निकाल नहीं सकते हैं। हम स्वेदशी जीन्स में स्टाइल, डिजाइन आैर बढ़िया फैब्रिक का प्रयोग होगा। उन्होंने आगे कहा कि, महिलाआें के लिए हम ढीला-ढाला जीन्स बनाएंगे जिससे की ये भारतीय परंपराआें के साथ-साथ उनके लिए आरामदायक भी हो।


अपैरल क्षेत्र के दूसरी कंपनियों के लिए खड़ी हो सकती है चुनौती

योग के बाद बिजनेस में कदम रखने के बाद बाबा रामदेव पहले ही हिन्दुस्तान युनिलीवर, नेस्ले आैर कोलगेट जैसी एफएमसीजी कंपनियों की खटिया खड़ी कर चुके हैं। एेसे में रामदेव के अपैरल इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।