नई दिल्ली। भारत सरकार ( Government of India ) को देखकर अब प्रदेश सरकारों की ओर से भी चीनी कंपनियों का बहिष्कार ( Chinese Companies Boycott ) शुरू हो गया है। हरियाणा ( Haryana ), महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) का नाम भी इस फेहरिस्त में जुड़ गया है। यूपीएमआरसी ( UPMRC ) की ओर ने कानपुर और आगरा में चल रहे मैट्रो प्रोजेक्ट्स ( Metro Projects ) ने चीनी कंपनियों को हटाकर बांम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट इंडिया ( Bombardier Transport India ) को दे दिया है। कानपुर और आगरा के लिए मेट्रो ट्रेनों (रोलिंग स्टॉक्स) की सप्लाई, टेस्टिंग और कमिशनिंग, कंट्रोल तथा सिग्नलिंग का काम चल रहा है। इस काम के लिए यूपीएमआरसी की ओर से 18 फरवरी, 2020 को टेंडर निकाले थे, जिसमें चार कंपनियों में चीनी कंपनियां भी शामिल थी।