5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब टीवी देखना भी हो सकता है महंगा, इस वजह से 8 फिसदी तक हो सकता है इजाफा

डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट की वजह से इन उत्पादों की लागत बढ़ी है। बढ़ती लागत के मद्देनजर कंपनियां अब अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।
2 min read
Google source verification
Electronic Appliances

टीवी देखना पड़ सकता है महंगा, डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट से 8% तक हो सकते हैं महंगे

नई दिल्ली। त्योहारों पर ग्राहकों को बड़ी छूट देने के बाद अब टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों का दाम बढ़ा सकती हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट की वजह से इन उत्पादों की लागत बढ़ी है। बढ़ती लागत के मद्देनजर कंपनियां अब अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।


त्योहारी सीजन के बाद कीमतों में वृद्धि प्रभावी होगी

हायर इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रगैंजा ने कहा, 'हमने यह सुनिश्चित किया है कि भारत में त्योहारी सीजन के बाद कीमतों में वृद्धि प्रभावी होगी क्योंकि त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर लोग टिकाऊ उपभोग की वस्तुएं खरीदते हैं। भारत में त्योहारी सीजन ओणम से शुरू होता है और दशहरा के बाद दीपावली के साथ खत्म होता है। इस दौरान उद्योग की कुल बिक्री में से एक-तिहाई त्योहारी सीजन के दौरान ही हासिल होती है।'

पैनासोनिक इंडिया के उत्पाद 7 प्रतिशत तक हो सकते हैं महंगे

बता दें अब तक कई कंपनीयां अपने उत्पादों के दाम में वृद्धि कर चुकी हैं। जानकारी के अनुसार अब पैनासोनिक इंडिया अपने उत्पादों की कीमतों में 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती है। इस संदर्भ में पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा कि, 'पिछले कुछ महीने में रुपये में गिरावट आई है, जिसका असर लागत पर पड़ा है। हमने ग्राहकों के लिए बढ़ी लागत मूल्य का बोझ झेलने की काफी कोशिश की लेकिन बाजार की स्थिति को देखते हुए हमें अगले महीने से दाम में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी।'


सोनी की कीमतों में कोई असर नहीं

इस बीच कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव ना करने का फैसला लिया है। बात अगर सोनी की करें तो अभी सोनी ने मूल्य में संशोधन करने की कोई योजना नहीं बनाई है। सोनी इंडिया के एक प्रवक्ता का कहना था कि, ‘हमारी अभी अपने टीवी के मूल्य में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है।'