
ग्रोफर्स से खरीदेंगे ये सामान तो मिलेगा 5000 रुपए तक का कैशबैक
नई दिल्ली। ऑनलाइन ग्रोसरीज का बाजार हर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बाजार में अपना दबदबा कायम रखने और अपने ग्राहकों को बढ़ाने के लिए कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर लेकर आई है। फिल्पकार्ट और बिग बास्केट के बाद अब ग्रोफर्स भी भारी-भरकम ऑफर लेकर आ गया है।
ग्रोफर्स ने शुरू किया ये ऑफर
ग्रोफर्स अपने ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के मुकाबले बड़ा ऑफर पेश किया है। ग्रोफर्स अपने ग्राहकों के लिए 100 फीसदी कैशबैक ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को अभी 50 रुपए में स्लॉट बुक करना होगा। इसके बाद ग्राहक 19 से 27 जनवरी के बीच खरीदारी कर कैशबैक पा सकती है। इस बीच ग्रोफर्स अपने ग्राहकों को 100 फीसदी कैशबैक देगा। कंपनी ने ये ऑफर रैंड ऑरेंज बैग के नाम से लॉन्च किया है।
मिलेगा भारी-भरकम डिस्काउंट
ग्रोफर्स के शानदार ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक 12 जनवरी तक स्लॉट बुक कर सकते हैं। इस स्लॉट को बुक करने के बाद ग्राहकों को 19 जनवरी तक इंतजार करना होगा। ग्रोफर्स पर ग्राहकों को फिल्पकार्ट और बिग बास्केट की ही तरह 1 रुपए में राशन का सामान खरीदने का मौका भी मिलेगा। इसी के साथ ग्राहकों को कई और ऑफर भी मिलेंगे। ग्रोफर्स पर ग्राहक ज्यादा-से-ज्यादा खरीदकर 5000 रुपए का पूरा कैशबैक ले सकते हैं। ग्रोफर्स AXIS बैंक,HDFC और ICICI बैंक से पेमेंट करने पर भी भारी -भरकम डिस्काउंट दे रहा है।
Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले business news in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर
Updated on:
08 Jan 2019 04:53 pm
Published on:
08 Jan 2019 04:44 pm
