5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाईलैंड में मनाए अपना नया साल, केवल इतने रूपए में ये कंपनी दे रही है ऑफऱ

जनवरी में थाईलैंड जाने वाले यात्रियों को GoAir फ्लाइट के टिकट पर 50% तक की छूट मिलेगी।
2 min read
Google source verification
thailand

थाईलैंड में मनाए अपना नया साल, केवल इतने रूपए में ये कंपनी दे रही है ऑफऱ

नई दिल्ली। थाईलैंड का नाम लेते है हम सभी को पार्टी और बीच की याद आने लगती है। अगर आप भी थाईलैंड जाने के बारे में सोच रहे हैं तो जल्द ही अपना टिकट बुक करा लीजिए क्योंकि जनवरी में थाईलैंड जाने वाले यात्रियों को GoAir फ्लाइट के टिकट पर 50% तक की छूट मिलेगी।

थाईलैंड में होगा यॉट शो का आयोजन
जनवरी में थाईलैंड में यॉट शो शुरू होने वाले है, जिसको लेकर GoAir ने यह स्पेशल ऑफर अपने यात्रियों के लिए निकाला है। इस ऑफर में यात्री किराए में 50% की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह सभी उड़ान भारत और फुकेट के बीच में होंगी। GoAir ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन भी यात्रियों ने थाईलैंड यॉट शो की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वह लोग इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

लग्जरी वोटिंग का भी उठा सकेंगे मजा
GoAir के सीईओ कॉर्नेलिस ने बताया कि थाईलैंड यॉट शो 2019 में वाडिया समूह के सहयोग से भारतीय यात्रियों को यह स्पेशल ऑफर मिला है। इस ऑफर में भारतीय लग्जरी वोटिंग के साथ बीच का मजा भी ले सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत से फुकेट के लिए सीधी उड़ान करने वाले यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।

छूट के साथ मिलेगा फ्री वाउचर
जब आप भारत और फुकेट के बीच एक गोएयर फ्लाइट की बुकिंग करेंगे तब रजिस्टर्ड यात्रियों को 50% तक की छूट के साथ वाउचर भी दिया जाएगा। यह वाउचर एक साथ यात्रा करने वाले 2 PAX के लिए मान्य होगा।

10 जनवरी को शुरू होगा शो
GoAir हाल ही में फुकेट, थाईलैंड के लिए सीधी उड़ान भरने वाली भारत की पहली एयरलाइन बन गई। आज के समय में GoAir कम बजट में फुकेत से मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरु के लिए रोज फ्लाइट उपलब्ध करा रही है। साथ ही GoAir देश के अन्य शहरों में भी अपना कारोबार बढ़ाने की योजना बना रही है। थाईलैंड यॉट शो का चौथा प्रोग्राम फुकेत में 10 जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी 2019 तक चलेगा।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर