6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल 2,486 रुपए में घर ले जाइए होंडा की ये शानदार बाइक, ये हैं फीचर्स

बेहद ही आकर्षक कीमत में होंडी की नवी केवल 2,486 रुपए की ईएमआई पर उपलब्ध एक लीटर में 47 किलोमीटर का माइलेज
less than 1 minute read
Google source verification
Honda Navi

केवल 2,486 रुपए में घर ले जाइए होंडा की ये शानदार बाइक, ये हैं फीचर्स

नई दिल्ली। अगर आप होंडा की मोटरसाइकिल खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। कंपनी की एक बाइक जिसकी लुक बेहद ही आकर्षित करने वाली है। जिसे देखते ही आपको मन करेगा कि ये जल्दी से खरीद लूं। खास बात यह है कि इस बाइक की कीमत बेहद ही कम है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसकी कीमत केवल 45632 रुपए है। जबकि आप होंडा नवी सीएमएस की कीमत 47428 रुपए है।

होंडा नवी की खासियत

कम कीमत होने के साथ-साथ इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें दूसरी बाइक की तरह कोई गियर वगैरह नहीं है। मतलब आप बाइक की लुक में होंडा एक्टिवा जैसी फीलिंग ले सकते हैं। आमतौर पर लड़कियां बाइक चलाने से घबराती हैं। ये बाइक उनके लिए बेहद खास है जो आसानी से ड्राइव करना चाहते हैं। आपको बता दें कि होंडा नवी की फ्यूल इकोनॉमी 47 किमी प्रति लीटर है। मतबल ये गाड़ी एक लीटर तेल में 47 किलोमीटर चलेगी। वहीं फ्यूल इकोनॉमी की बात करें तो इसकी टैंक कैपेसिटी 3.8 लीटर की है। जबकि इसकी मैक्सिसम स्पीड 81 किमी प्रति किलोमीटर है।

चुकाने होंगे 2,486 रुपए

बेहद ही अलग दिखने वाली इस बाइक को अगर आप ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो आपको 45632 रुपए के लिए केवल 2,486 रुपए की ईएमआई चुकानी होगी। अगर आप 20 महीनों के ईएमआई पर इसे खरीदते है तो आपको हर महीने 2,486 रुपए देने होंगे। मतलब 20 महीनों में आपको केवल 4098 रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे।