4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Idea और BSNL समेत इन सभी कंपनियों के लिए बुरी खबर, साल के शुरुआत में ही देना होगा लाखों का जुर्माना

कॉल ड्रॉप और सर्विस क्वॉलिटी मानकों को पूरा करने में असफल रही टेलिकॉम कंपनियों पर टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने साल के पहले छह महीनों में 56 लाख रुपए का जुर्माना लगया है।
less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। कॉल ड्रॉप और सर्विस क्वॉलिटी मानकों को पूरा करने में असफल रही टेलिकॉम कंपनियों पर टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने साल के पहले छह महीनों में 56 लाख रुपए का जुर्माना लगया है।


इन कंपनियों पर 56 लाख का जुर्माना

टेलिकॉम मंत्री मनोज सिन्हा ने राज्य सभा में डेटा पेश किया, जिसके मुताबिक, सर्वाधिक 22 लाख रुपए का जुर्माना टाटा टेलिसर्विसेज पर लगाया गया है। टाटा टेलिसर्विसेज इन दिनों भारती एयरटेल के साथ मर्जर प्रोसेस में है। इतना ही नहीं, TRAI ने आइडिया (Idea) सेल्युलर और सरकारी कंपनी bsnl पर भी जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून क्वॉर्टर में जुर्माना लगाया है। BSNL पर 10 लाख और आइडिया पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। BSNL पर पहली तिमाही में 2 लाख और दूसरी तिमाही में 4 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। एयरटेल के साथ विलय प्रक्रिया में व्यस्त कंपनी टेलिनॉर पर भी 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।


सिन्हा का कहना है कि, 'जुलाई 2015 से 9.74 अतिरिक्त मोबाइल टावर लगाए गए और नवंबर 2018 तक इनकी कुल संख्या 20.7 लाख हो गई।' उन्होंने कहा कि ट्रैफिक में इजाफे के बावजूद ट्राई के सर्विस क्वॉलिटी मानकों के संबंध में टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की सेवाओं में सुधार देखा जा रहा है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।