
Iocl ने किया ये बड़ा काम, जेट एयरवेज को होगा भारी नुकसान
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ( आईओसीएल ) ने शुक्रवार को जेट एयरवेज को ईंधन की आपूर्ति बहाल कर दी है। इससे पहले आईओसीएल ने कुछ घंटों के लिए तेल की आपूर्ति बंद कर दिया था। आईओसीएल ( IOCL ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुछ समय के लिए जेट को ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी, लेकिन बकाया का भुगतान करने को लेकर एयरलाइन की ओर से आश्वासन मिलने पर दोबारा आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
संकट से जूझ रही कंपनी
जेट एयरवेज पहले से ही तरलता के भारी संकट से जूझ रही है, जिसके कारण उसका परिचालन प्रभावित हुआ है और कई विमानों का परिचालन बंद है। एयरलाइन के वर्तमान में सिर्फ 26 विमान परिचालन में हैं, जबकि पहले इसके बेड़े मं 120 विमान थे। पट्टेदारों को किराये का भुगतान नहीं होने के कारण बाकी विमानों का परिचालन नहीं हो रहा है।
SBI ने लिया अपने हाथों में
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ ऋण पुनर्गठन योजना के तहत जेट एयरवेज के प्रबंधन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने जा रहा है। एयरलाइन ने 26 विमानों के बेड़े के साथ अपनी उड़ानों की संख्या में भारी कटौती की है।
1,500 करोड़ रुपए का डाला जाएगा आपात कोष
जेट एयरवेज के निदेशक मंडल ने 25 मार्च को एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ की निपटान योजना को मंजूरी दी थी, जिसके तहत बैंकों ने एयरलाइन में 1,500 करोड़ रुपए का आपात कोष डालने की बात कही थी। हालांकि, अभी तक एयरलाइन को यह कोष नहीं मिला है।
( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
07 Apr 2019 01:56 pm
Published on:
05 Apr 2019 04:28 pm
