5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों चर्चा में आर्इ नीरव मोदी की 10 लाख रुपए की जैकेट, इस पक्षी को गंवानी पड़ती है अपनी जान

आॅस्ट्रिच को हिंदी में शुतुरमुर्ग कहा जाता है। यह एक तरह का पक्षी है। इस जैकेट को बनाने के लिए शुतुरमुर्ग की खाल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक की कर्इ जैकेट में इसके पंखों का इस्तेमाल भी किया जाता है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 09, 2019

Nirav modi Jacket

आखिर क्यों चर्चा में आर्इ नीरव मोदी की 10 लाख रुपए की जैकेट, इस पक्षी को गंवानी पड़ती है अपनी जान

नर्इ दिल्ली। यूके स्थित टेलीग्राफ के रिपोर्टर ने लंदन में भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी तलाश कर लिया है। उसका इंटरव्यू लिया, लेकिन उसने किसी बात का जवाब नहीं दिया। लेकिन नीरव मोदी के मिलने से ज्यादा उसकी जैकेट की ज्यादा चर्चा हो रही है। उसने आॅस्ट्रिच हाइड की जैकेट पहनी हुर्इ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत भारतीय रुपयों के अनुसार लाखों रुपए में है। अब सवाल ये है कि आखिर नीरव की इस जैकेट की चर्चा क्यों हो रही है? आखिर इस जैकेट की एेसी क्या खास बात है। आइए आपको भी बताते हैं..

आखिर क्यों चर्चा में हैं नीरव की जैकेट?
जब से नीरव मोदी का वीडियाे सामने आया है, तब से उसकी जैकेट की चर्चा जोरों पर चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसने आॅस्ट्रिच हाइड कंपनी की जैकेट पहनी हुर्इ है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बतार्इ जा रही है। जब पत्रिका ने इस कंपनी के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो पता नहीं लग सका। लेकिन आॅस्टिच जैकेट के बारे में जानकारी जरूर मिली। आॅस्ट्रिच जैकेट दुनिया में सबसे महंगी जैकेट में से एक है। जिसे हर कोर्इ अफाॅर्ड नहीं कर सकता है। बिलिनियर्स ही पहनते हैं। नीरव मोदी जो भारत में सबसे बड़े बैंकिंग फ्राॅड करके भागा है, उसे आॅस्ट्रिच जैकेट पहने हुए देखा जाना बड़े ही ताज्जुब की बात है।

शुतुरमुर्ग की खाल से बनती है जैकेट
आॅस्ट्रिच को हिंदी में शुतुरमुर्ग कहा जाता है। यह एक तरह का पक्षी है। इस जैकेट को बनाने के लिए शुतुरमुर्ग की खाल का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक की कर्इ जैकेट में इसके पंखों का इस्तेमाल भी किया जाता है। लेकिन जो जैकेट नीरव मोदी ने पहनी हुर्इ है उसमें खाल का इस्तेमाल किया गया है। जानकारों की मानें तो शुतुरमुर्ग की खाल काफी महंगी होती है। इसलिए इसके बने हुए सामान भी काफी महंगे होते हैं। इसके कपड़ों के अलावा इसके बैग भी बनाए जाते हैं।

एक लाख रुपए की कमार्इ देता है शुतुरमुर्ग
जिंदा शुतुरमुर्ग साल में 30 अंडे देता है। एक अंडा करीब 2000 रुपए में बिकता है अर्थात 60000 रुपए। लेकिन यदि शुतुरमुर्ग मर गया तो 45 से 50 किलों मांस के 45 से पचास हजार रुपए और उसकी चर्बी से 4 से 6 लीटर तेल निकलता है, जो 45 सौ रुपए लिटर बिकता है अर्थात 18 से 27 हजार रुपए। इसके अलावा इसकी चमड़ी से 8 वर्ग फीट लेदर निकलता है और इसके दोनों पंख बेहत कीमती होते हैं। फिर इसके नाखून, दाँत और बालों की अलग अलग कीमतें हैं। कुल मिलाकर यह 100000 के करीब आपको कमाकर देता है।