5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली बिल में इजाफे से मुंबर्इवासियों का भड़का गुस्सा, गौतम अडानी की कंपनी के खिलाफ भड़के लोग

सोशल मीडिया पर पर गौतम अडानी की कंपनी के खिलाफ आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी कंपनी ने जानबूझकर बिजली बिल में बढ़ोतरी की है।
2 min read
Google source verification
Electricity Bill

बिजली बिल में इजाफे से मुंबर्इवासियों का भड़का गुस्सा, गौतम अडानी की कंपनी खिलाफ भड़के लोगा

नर्इ दिल्ली। देश के बड़े अरबपतियों में से एक गौतम अडानी को पावर डिस्ट्रीब्युशन सेक्टर में आना मुंबर्इवासियों के लिए महंगा पड़ रहा है। अक्टूबर माह में मुंबर्इवासियों को पहले के मुकाबले अधिक बिजली बिल मिलने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर पर गौतम अडानी की कंपनी के खिलाफ आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी कंपनी ने जानबूझकर बिजली बिल में बढ़ोतरी की है।


कंपनी ने कहा कि उसके खिलाफ साजिश

इस मामले पर कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि यह कंपनी की छवि खराब करने के लिए साजिश है क्योंकि नियामक ने टैरिफ में इजाफा किया जिसके वजह से मुंबर्इवासियों को अधिक बिजली बिल जमा करना पड़ रहा है। कंपनी ने अपनी तरफ से दायर याचिका में कहा है कि उसके इस सर्कल में टेकआेवर करने से पहले ही नियामक द्वारा टैरिफ में इजाफा किया गया था साथ ही कुल बिजली खर्च में भी 18 फीसदी का इजाफा हुआ है।


इसके पहले रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराती थी बिजली

मुंबर्इ में अडानी इलेक्ट्रिसिटी सर्कल के अंतर्गत आने वाले लोगों का कहना है कि अक्टूबर माह में बिजली में अचानक इजाफा हुआ है। अडानी के पहले इस सर्कल में अनिल अंबानी की अगुवार्इ वाली कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजली मुहैया कराती थी। मुंबर्इ कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कंपनी पर ग्राहकों को लूटने का आरोप लगाया है। अडानी इलेक्ट्रिसिटी गत सितंबर से मुंबर्इ में बिलिंग शुरू की है। कंपनी ने हाल ही में रिलायंस इंन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ मुंबर्इ पावर डिस्ट्रीब्युशन के अधिग्रहण किया था।


ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध

इसके पहले सितंबर माह में भी कुछ ग्राहकों के बिजली बिल में इजाफा हुआ था। हालांकि बाद में कंपनी ने कहा था कि मीटर रीड करने में कुछ खामियां थी जिसे ठीक कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी कुछ ग्राहकों ने अक्टूबर माह में बिल को लेकर एक बार फिर आपत्ति जतार्इ है कि इस बार में बिल में इजाफा हुआ है। कुछ ग्राहकों का तो यहां तक कहना है कि पिछले माह की तुलना में इस बार दोगुना बिल आया है।