6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोल इंडिया के उत्पादन में बढ़ोतरी, 41.24 करोड़ टन का किया उत्पादन

कोल इंडिया लिमिटेड ने जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्तवर्ष के पहले 9 महीने में उसके उत्पादन में 7.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 41.24 करोड़ टन रही।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jan 02, 2019

Coal India

कोल इंडिया के उत्पादन में बढ़ोतरी, 41.24 करोड़ टन का किया उत्पादन

नर्इ दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड ने जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्तवर्ष के पहले 9 महीने में उसके उत्पादन में 7.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 41.24 करोड़ टन रही, जबकि कंपनी के ऑफ-टेक में इस दौरान 5.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि 44.45 करोड़ टन रही। कोल इंडिया ने वित्तवर्ष 2017-18 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कुल 38.39 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था तथा कंपनी का ऑफ-टेक 42.14 करोड़ टन कोयले का रहा था।

कोयला दिग्गज ने वित्तवर्ष 2018-19 के लिए कुल 65.2 करोड़ टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जबकि वित्तवर्ष 2017-18 में कंपनी ने कुल 56.73 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।

दिसंबर में कंपनी के उत्पादन में मामूली 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो 5.41 करोड़ टन रही, जबकि इसके एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 5.46 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।

नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन माह में उसका उसका ऑफटेक (निकासी) 5.27 करोड़ टन रहा, जो कि साल 2017 के दिसंबर की तुलना में 1.2 फीसदी कम है। साल 2017 के दिसंबर में कंपनी का ऑफटेक 5.34 करोड़ टन था।