5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाॅब छोड़कर आैर घर बेचकर शुरू किया था बिजनेस, आज देशभर में फैला है कारोबार

शुभ्रा चड्ढा चुंबक की को-फाउंडर हैं आैर चुंबक ब्रांड रेडीमेड गारमेंट्स, बैग्स, गिफ्ट्स, ज्वैलरी, होम डेकोर जैसे प्रोडक्ट बेचता है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 05, 2018

Shubhra chadda

जाॅब छोड़कर आैर घर बेचकर शुरू किया था बिजनेस, आज देशभर में फैला है कारोबार

नर्इ दिल्ली। पहले काॅरपोरेट की मोटी सैलरी की नौकरी छोड़ना। उसके बाद अपना घर बैचकर एक बिजनेस स्टार्ट करना। क्या आपने इतनी हिम्मत है? अच्छे खासे लोगों में इतनी हिम्मत नहीं होती है। लेकिन जिन लोगों को आगे बढ़ना होता है, अपने सपनों को साकार करना होता है तो उसे कामयाब बनाने के लिए पूरी कायनात लग जाती है। कुछ एेसा ही हुआ चुंबक ब्रांड की को-फाउंडर शुभ्रा चड्ढा के साथ। हैरानी की बात तो ये है कि मात्र 6 महीनों में ही पूरा बिजनेस डूबने की कगार पर पहुंच चुका था। लेकिन अपने पति का साथ मिला तो नाकामयाबी की आेर दोबारा मुढ़कर नहीं देखा। आज शुभ्रा के देशभर में 17 स्टोर्स हैं आैर अपनी कामयाबी को इंज्वाॅय कर रही हैं।

पहले छोड़ी नौकरी, उसके बाद बेचा घर
शुभ्रा चड्ढा चुंबक की को-फाउंडर हैं आैर चुंबक ब्रांड रेडीमेड गारमेंट्स, बैग्स, गिफ्ट्स, ज्वैलरी, होम डेकोर जैसे प्रोडक्ट बेचता है। ताज्जुब की बात तो ये है कि शुभ्रा चड्ढा ने कभी बिजनेस करने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन आर्इडिया होने के बाद भी शुभ्रा अपनी जाॅब छोड़ने को तैयार नहीं थी। साल 2008 में उन्होंने बेटी को जन्म देने के लिए जॉब को अलविदा कह दिया। उसके बाद उन्होंने सोचा कि बिजनेस करने आैर अपने आर्इडिया इंप्लीमेंट करने का निश्चय किया। जिसके बाद उन्होंने वो हिम्मत दिखार्इ जिसे करने में सब नहीं दिखा पाते हैं। उन्होंने अपने घर को 40 लाख रुपए में बेच दिया आैर अपना काम शुरू किया।

जब पति बने शुभ्रा का सबसे बड़ा सहारा
बिजनेस शुरू करने के छह महीने के बाद एक एेसा समय भी आया जब बिजनेस डूबने के कगार पर आ चुका था। तब साथ मिला उनके पति प्रभाकर का। उन्होंने सन माइक्रोसिस्टम की नौकरी छोड़कर चुंबक को सीईओ के पद पर फुल टाइम ज्वाइन किया। वह चुंबक का मार्केटिंग और सेल्स देखते हैं। शुभ्रा डिजाइन और प्रोडक्ट डेवलमेंट देखती है। अब उनका ब्रांड चुंबक लाइफस्टाइल ब्रांड भी बन चुका है। उनका चुंबक ब्रांड अब काफी फेमस हो चुका है। उनके आउटलेट में इंडियन कल्चर से प्रेरित कई प्रोडक्ट मिल जाएंगे।

8 सालों में खोल लिए 17 स्टोर्स
शुभ्रा ने मार्च 2010 में बंगलुरु में अपना पहला स्टोर खोला। ये स्टोर उन्होंने अपने पति विवेक प्रभाकर के साथ खोला। वह सन माइक्रोसिस्टम में फुल टाइम जॉब करते थे। उनकी शुरुआती प्रोडक्ट रेन्ज में मैग्नेट्स, की-चेन और कुशन कवर थे। अब उनके प्रोडक्ट रेन्ज में 100 से अधिक प्रोडक्ट शामिल है। वह अपने प्रोडक्ट अपनी वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेचती हैं। उनके देश भर में 17 आउटलेट हैं।