
दुनिया का सबसे अमीर शख्स करेगा बिग बाजार पर कब्जा, कुछ इस तरह चल रही है डील
नर्इ दिल्ली। देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में से बिग बाजार पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एवं अमेजन र्इ-काॅमर्स कंपनी के मालिक जेफ बेजोस कब्जा कर सकते हैं। फ्यूचर ग्रुप के को-फाउंडर किशोर बियानी के साथ उनकी बातचीत चल रही है। जल्द ही दोनों के बीच डील भी फाइनल हो सकती है। फ्यूचर ग्रुप के तहत बिग बाजार, एफबीबी, फूड बाजार, ईजी डे, होमटाउन समेत कई रिटेल चेन और ब्रांड्स आते हैं। ग्रुप की मार्केट वैल्यू 26 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। खास बात यह है अमरीका कर सबसे बड़ी रिटेल कंपनी ने जब से फ्लिपकार्ट के साथ सौदा किया है तब से अमेजन भी अपने एक रिटेल कंपनी की तलाश कर रहा था। यह डील उसी कदम का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। ताकि अमेजन भारत में अपनी जड़ों को आैर भी ज्यादा मजबूत कर सके।
मिल सकती है इतनी हिस्सेदारी
मौजूदा समय में अमेजन को फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टर रूट से फ्यूचर ग्रुप में सिर्फ 9.5 फीसदी की हिस्सेदारी मिल सकती है। दोनों कंपनियां जल्द ही इस डील को फाइनल करने के मूड में दिखार्इ दे रही हैं। जिसके बाद अमेजन फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टर रूट का टेकओवर करने के बारे में भी सोच सकती है। आपको बता दें कि फ्यूचर ग्रुप की मार्केट वैल्यू 26,648 .69 करोड़ रुपए है। इस साल जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी ने 4,928.52 करोड़ रुपए का कारोबार किया और इसमें नेट प्रॉफिट 175.10 करोड़ रुपए रहा। FMCG, फूड, फैशन और फुटवियर में कंपनी के 80 ब्रांड्स हैं। कंपनी की 50 फीसदी सेल्स रिटेल नेटवर्क से होती है। अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के 355 शहरों में फ्यूचर ग्रुप के 1,123 स्टोर्स हैं।
ये होंगे कंपनियों को फायदे
- फ्यूचर ग्रुप के रिटेल स्टोर्स अमेजन के लिए फूड और ग्रॉसरी डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट बन सकते हैं।
- अमेजन फ्यूचर ग्रुप के वेयरहाउसेस में अपना माल भी स्टोर कर सकेगा।
- अमेजन को देश में ई-कॉमर्स बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
- अमेजन अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फ्यूचर लाइफस्टाइल और फैशन ब्रांड्स को डिस्प्ले करने के लिए एक्सक्लूसिव डिजिटल स्टोरफ्रंट बना सकता है।
- फ्यूचर पे ई-वॉलेट अौर अमेजन पे का फायदा दोनों के कस्टमर्स उठा सकेंगे।
Updated on:
27 Nov 2018 12:46 pm
Published on:
27 Nov 2018 12:46 pm
