
टीवी देखना पड़ेगा भारी, TRAI के नए नियमों के अनुसार चुकानी होगी इतनी बड़ी रकम
नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए निर्देशों के अनुसार अब केबल बिल 500 रुपए प्रति माह से अधिक हो सकता है। इससे पहले केबल बिल 350 रुपए प्रति माह था। टीआरएआई के नए निर्देशों के अनुसार अब ग्राहक को 100 फ्री-टू-एयर चैनल देखने के लिए 130 रुपए प्रति माह का फिक्स चार्ज देना ही होगा। इसके ऊपर यदि ग्राहक को कोई चैनल देखना है तो प्रत्येक चैनल के लिए ग्राहक को 2 से 19 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
प्रत्येक चैनल के लिए अलग-अलग शुल्क
इस संदर्भ में केबल सेना के महासचिव तुषार एफले ने कहा, 'इससे पहले, क्षेत्र के आधार पर, केबल ऑपरेटर प्रत्येक महीने 350 रुपए और 450 रुपए के बीच चार्ज करते थे और लगभग 458 चैनल दिखाते थे। हालांकि, ट्राई के दिशानिर्देशों के कारण, स्टार, सोनी, जी, कलर्स इत्यादि जैसी प्रसारण कंपनियां अपने चैनल को एक ही बैनर में नहीं दे पाएंगी और प्रत्येक चैनल के लिए अलग-अलग शुल्क लेंगी।'
ऑपरेशनल कॉस्ट में होगी बढ़ोतरी
इतना ही नहीं, अब केबल ऑपरेटरों को ग्राहकों को अलग-अलग वरीयता टैब में रखना होगा और उसी के मुताबिक पैसा कलेक्ट करना होगा। ऐसा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त मैन पावर की आवश्यकता होगी, इससे ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी होगी।
Read the Latest business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले business news in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर
Updated on:
13 Dec 2018 02:58 pm
Published on:
13 Dec 2018 01:03 pm
