4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज ही निपटा लें सारे काम, कल से बदल जाएगा आपका मोबाइल नंबर

इस समय देशभर में 10 डिजिट के मोबाइल नंबर चलन में हैं, लेकिन डीओटी के इस बदलाव के बाद जुलाई से 13 डिजिट के मोबाइल नंबर मिलेंगे।
2 min read
Google source verification

image

Manoj Kumar

Jun 26, 2018

mobile number

बदलने जा रहा है आपका मोबाइल नंबर, इतनी तारीख से 10 की जगह इतने अंकों का होगा नंबर

नई दिल्ली। टेलीकाॅम डिपार्टमेंट अगले महीने से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। डीओटी के इस कदम के बाद अगले महीने यानी जुलाई से देशभर के मोबाइल नंबरों में बड़ा बदलाव आ जाएगा। इस समय देशभर में 10 डिजिट के मोबाइल नंबर चलन में हैं, लेकिन इस बदलाव के बाद 13 डिजिट के मोबाइल नंबर मिलेंगे। हालांकि, यह बदलाव केवल नए नंबरों पर ही लागू होगा। इस खास बदलाव को करने का मकसद देश में इंटरनेट आधारित सेवाओं को बढ़ावा देना है।

तो इसलिए होगा बदलाव
मोबाइल नंबर की डिजिट को बढ़ाकर 13 डिजिट करने के पीछे टेलीकाॅम डिपार्टमेंट का खास मकसद है। वास्तव में मशीन से मशीन (M2M) सेवा वाली डिवाइस को इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक खास प्रकार के सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है। इनके लिए विशेष प्रकार के (M2M) सिम कार्ड प्रयोग किए जाते हैं। यह सिम कार्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर बनाए रखते हैं। इनकी कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाए रखने के लिए दूरसंचार विभाग यह बड़ा बदलाव करने जा रहा है। M2M सेवा देने वाली डिवाइसेज स्मार्टहोम, फ्लीट मैनेजमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल, सप्लाई चेन जैसी जगहों पर इस्तेमाल की जाती हैं।

इस तरीख से मिलेंगे 13 डिजिट के नंबर
दूरसंचार विभाग ने M2M सेवा वाले सिम कार्ड को 13 नंबर को करने वाले बदलाव को मंजूरी दे दी है। डीओटी ने 9 फरवरी 2018 को एक पत्र लिखकर सभी विभागों को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। डीओटी के अनुसार एक जुलाई से 13 डिजिट वाले M2M सेवा नंबर आवंटित किए जाएंगे। डीओटी ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को भी 1 जुलाई तक 13 डिजिट वाले नंबर से सभी सेवाओं जोड़ने के लिए कहा गया है।

10 डिजिट वाले नंबर भी बदले जाएंगे
डीओटी के इस बदलाव का असर मौजूदा समय में चल रहे 10 डिजिट वाले सभी M2M सेवा नंबरों पर पड़ेगा। इस बदलाव के बाद सभी 10 डिजिट वाले M2M सेवा नंबरों को 13 डिजिट वाले नंबरों में बदला जाएगा। यह काम एक अक्टूबर से शुरू होगा और 31 दिसंबर की पूरा करना होगा। हालांकि डीओटी की ओर से किए जा रहे इस बड़े बदलाव के असर अन्य सेवा वाले नंबरों पर नहीं पड़ेगा।