इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए आईपीएल की लगभग सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं। कुछ खिलाड़ी जो दूसरे टूर्नामेंट में व्यस्त चल रहे हैं, वे जल्द ही अपनी टीमों के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल के दूसरे चरण में पहला मुकाबला पिछले वर्ष की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। पहले चरण में कई टीमों के बल्लेबाजों ने बेहतरीन रन बनाए। आईपीएल में कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने कई बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे मेंं।