लंबे शॉट्स लगाने से झाड़ियों में गई बॉल
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में धोनी टीम के साथियों के साथ नेट प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पांच लंबे-लंबे सिक्स जड़े। लंबे शॉट्स लगाने की वजह से बॉल झाड़ियों में चली गई। इसके बाद धोनी और टीम के बाकी सदस्य गेंद को ढूंढने झाडियों की तरफ जाते हैं। वीडियो में धोनी ये बोलते हुए भी सुनाई देते हैं,'हम भी 4 बॉल बोले थे, चार बॉल बोलकर 14 खेले थे।'