
चेन्नईःइंडियन प्रीमियर लीग ( indian premier league ) के 12वें सीज़न के 44वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings ) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians ) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला सीएसके ( CSK ) के घरेलू मैदान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा।
मुंबई के आगे नहीं चलती धोनी की चतुराईः
महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) की गिनती आईपीएल ( IPL ) इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में होती है। हर टीम के खिलाफ धोनी का रिकॉर्ड जबरदस्त है सिवाय एमआई ( mi ) को छोड़कर। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ धोनी चतुराई काम नहीं करती। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगर आईपीएल में धोनी की कप्तानी का सबसे खराब रिकॉर्ड किसी टीम के खिलाफ है तो वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।
आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 26 बार आमना-सामना हुआ है। इन मैचों में से धोनी की टीम को 15 बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम सिर्फ 11 मैचों में ही जीत दर्ज करने में कामयाब रही। ये आँकड़े धोनी के कप्तानी रिकॉर्ड से कहीं मेल नहीं खाते लेकिन सच्चाई यही है।
यहां आपको यह जानना आवश्यक है कि आईपीएल में मुंबई ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने चेन्नई को 15 बार हराया है। मुंबई को छोड़ कोई भी टीम चेन्नई को अब तक 7 से ज्यादा मैचों में नहीं हरा पाई है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की गिनती आईपीएल की सबसे सफल टीमों में होती है। दोनों ही टीमें अब तक तीन-तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं।
एक रोचक आँकड़ा यह भीः
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के बीच एक रोचक आँकड़ा और भी है। मुंबई की टीम ने अब तक आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ कभी भी 140 से कम का स्कोर नहीं बनाया है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई की बात करें तो वह मुंबई के खिलाफ 79 रनों पर ढेर हो चुकी है।
इस सीज़न में चेन्नई को हरा चुकी है मुंबईः
मुंबई के खिलाफ धोनी की नाकाम कप्तानी इस सीज़न में भी जारी रही है। सीज़न 12 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हराया था।
Updated on:
26 Apr 2019 07:19 pm
Published on:
26 Apr 2019 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
