
MI vs CSK
हैदराबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 12 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 12 मई रविवार को इसका फाइनल खेला जाना है और इस भिड़ंत का अधिकार पाया है महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने। ये दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं। इन दोनों के हाथ तीन-तीन बार खिताब लग चुका है। जहां 2018 की विजेता चेन्नई सुपर किंग है तो उसके पिछले साल 2017 की विजेता मुंबई इंडियंस है।
रिकॉर्ड है मुंबई के पक्ष में
आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई और मुंबई दोनों टीमें फाइनल में चौथी बार आमने-सामने हैं। लेकिन आंकड़े मुंबई इंडियंस के पक्ष में हैं। इन दोनों के बीच पिछले तीन फाइनल में दो बार परिणाम मुंबई के पक्ष मे रहे हैं तो सिर्फ एक बार चेन्नई को जीत मिली है। इतना ही नहीं, इस सीजन की बात करें तो ये दोनों अभी तक तीन बार आमने-सामने हुए हैं और तीनों बार जीत मुंबई को मिली है। हालांकि क्वालिफायर-2 में चेन्नई ने जिस तरह आसानी से दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा है, इसे देखते हुए यह कहना मुश्किल होगा कि मुंबई का पलड़ा भारी है। इसके अलावा उसके दोनों ओपनर फॉफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन भी फॉर्म में आ चुके हैं।
आठवीं बार फाइनल खेल रही है चेन्नई
इसके अलावा एक बात और है, जो गौर करने लायक है। वह है कि चेन्नई बेहद निरंतर टीम है। वह अभी तक हर प्लेऑफ में पहुंची है और 12 सीजन में कुल आठवीं बार फाइनल में पहुंची है। इसलिए मुंबई किसी भी हाल में चेन्नई को हल्के में नहीं ले सकती है। इसके अलावा चेन्नई के पास कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्हें बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाने का फन आता है।
टीमें (संभावित) :
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।
Updated on:
12 May 2019 05:09 pm
Published on:
11 May 2019 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
