इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे। इसके बाद कोरोना की वजह से टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था। अब दूसरा चरण यूएई में खेला जाएगा। दूसरे चरण के लिए आईपीएल टीमों में कुछ बदलाव भी हुए हैं। कुछ विदेशी खिलाड़ी दूसरे चरण से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीमों में शामिल किया गया है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे जो आईपीएल में ही पहली बार खेलते नजर आएंगे। जानते हैं उन 4 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जो पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।