10 सिक्स और 7 चौके लगाए
दरअसल, आईपीएल से पहले सभी टीमें इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही हैं। ऐसे ही एक प्रैक्टिस मैच में एबी डिविलियर्स ने भी अपने हाथ दिखाए। इंट्रा स्क्वाड मैच में एबी डिविलियर्स ने शानदार शॉट्स खेले। हालांकि मैच में डिविलियर्स ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की। शुरुआत में उन्होंने पहली 19 गेंद पर सिर्फ 19 रन बनाए। इसके बाद डिलिवियर्स ने 27 गेंदों पर 314 के स्ट्राइक रेट के साथ 85 रन बनाए। डिविलियर्स ने इस दौरान 10 सिक्स और सात चौके लगाए।